Oscars 2026: One Battle After Another का दबदबा, माइकल बी. जॉर्डन और जेसी बकले ने जीते बड़े अवॉर्ड

MK Saini
3 Min Read

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित समारोह Academy Awards (Oscars) 2026 में फिल्म One Battle After Another ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पुरस्कार अपने नाम किए।

Paul Thomas Anderson के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और कास्टिंग जैसे बड़े अवॉर्ड मिले। यह कास्टिंग कैटेगरी का पहला ऑस्कर भी था।

Oscars अवॉर्ड लेते हुए एंडरसन ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म अपने बच्चों के लिए बनाई है और उम्मीद जताई कि आने वाली पीढ़ी समाज में “कॉमन सेंस और शालीनता” वापस लाएगी।

Oscars

सीन पेन को मिला तीसरा Oscars

फिल्म में शानदार अभिनय के लिए Sean Penn को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला। यह उनके करियर का तीसरा ऑस्कर है।

Oscars: माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

फिल्म Sinners ने भी चार बड़े अवॉर्ड जीते।

इस फिल्म के लिए Michael B. Jordan को बेस्ट एक्टर का Oscars मिला। उन्होंने Timothée Chalamet और Leonardo DiCaprio जैसे सितारों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया।

जॉर्डन ने कहा,
“मैं यहां इसलिए खड़ा हूं क्योंकि मुझसे पहले कई लोगों ने रास्ता बनाया।”

जेसी बकले बनीं पहली आयरिश बेस्ट एक्ट्रेस

Jessie Buckley ने Hamnet में अपने दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।

वे इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं।

Oscars

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड एमी मैडिगन को

हॉरर फिल्म Weapons में विलेन के किरदार के लिए Amy Madigan को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

75 वर्षीय मैडिगन ने सबसे लंबे अंतराल के बाद Oscars जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।

इंटरनेशनल फिल्म और डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड

नॉर्वे की फिल्म Sentimental Value को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। इसके निर्देशक Joachim Trier ने मंच पर कहा कि वह “नॉर्वे का एक फिल्म प्रेमी” हैं।

वहीं डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में Mr Nobody Against Putin को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिला।

एनिमेशन में K-Pop फिल्म का जलवा

नेटफ्लिक्स की फिल्म KPop Demon Hunters ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के दो ऑस्कर जीते।

फिल्म का गाना “Golden” ऑस्कर जीतने वाला पहला K-Pop गीत बन गया।

Oscars

Oscars: अन्य प्रमुख विजेता

Frankenstein – प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन और मेकअप

Avatar: Fire and Ash – बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स

F1 – बेस्ट साउंड

इस समारोह की मेजबानी लगातार दूसरे साल Conan O’Brien ने की।

इस साल ऑस्कर में स्टूडियो Warner Bros. का दबदबा रहा, जिसने कुल 11 अवॉर्ड जीते।

Read More: Sheetla Ashtami पर उमड़ी आस्था, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया

Share This Article
Leave a Comment