AI की सलाह, और दो मौतें!
सुबह का वक्त था।
गुजरात के Surat के सणिया गांव में स्थित Swaminarayan Temple परिसर में सब कुछ सामान्य था।
मंदिर में श्रद्धालु आ-जा रहे थे, पूजा-पाठ चल रहा था,
लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसी परिसर के एक बंद बाथरूम के अंदर दो जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म हो चुकी हैं।
जब मंदिर परिसर के बाथरूम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो शक हुआ।
पुलिस को बुलाया गया,,,,,, दरवाजा तोड़ा गया,,,,,
और अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया।
फर्श पर दो छात्राओं के शव पड़े थे।
पास में सिरिंज पड़ी थी,,,,,, और जहरीली दवा की तीन बोतलें भी बरामद हुईं।
शुरुआती जांच में साफ हो गया कि दोनों ने जहरीली दवा लेकर आत्महत्या की है।
लेकिन सवाल था,,,,,,
आखिर दोनों यहां तक पहुंचीं कैसे?
जांच में पता चला कि दोनों छात्राएं उस दिन घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं।
लेकिन शाम तक जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई।
पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी माध्यमों से दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की।
लोकेशन आई,,,,,सणिया गांव का स्वामिनारायण मंदिर परिसर।
इसके बाद पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
फुटेज में साफ दिखाई दिया कि दोनों छात्राएं मंदिर में दाखिल हुई थीं,
लेकिन वहां से बाहर निकलते हुए कहीं नजर नहीं आईं।
इसके बाद जब पुलिस ने मंदिर परिसर के बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तो रहस्य खुला,
दोनों छात्राएं अंदर मृत पड़ी थीं।
लेकिन इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा अभी बाकी था।
पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल फोन खंगाले, तो एक ऐसा सच सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया।
जांच में पता चला कि आत्महत्या से पहले दोनों छात्राओं ने AI प्लेटफॉर्म पर “How to Commit Suicide” सर्च किया था।
यानि,,,,,,
मरने का तरीका उन्होंने इंसानों से नहीं, बल्कि मशीन से पूछा था।
फिलहाल पुलिस ने सिरिंज, जहरीली दवा और दोनों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
साथ ही परिवार वालों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है,
आज की पीढ़ी के हाथ में AI जैसी ताकतवर तकनीक है।
जो पढ़ाई में मदद कर सकती है,
करियर बना सकती है
लेकिन अगर वही तकनीक गलत रास्ते की जानकारी देने लगे,
तो उसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है,
सूरत की यह घटना उसी का डरावना उदाहरण बन गई है।
AI से पूछा मौ*त का रास्ता? Surat की दो छात्राओं की रहस्यमयी मौ*त | Gujarat News | Latest News
Leave a Comment
Leave a Comment
