Beti Charity Walk: मुंबई में 22 मार्च को आयोजित…

MK Saini
6 Min Read

महिमा चौधरी, राकेश रोशन, रूपाली गांगुली जैसे कई टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां करेंगी रैंप वॉक

द इंडियन टेलिविजन अकेडमी (आईटीए) द्वारा प्रस्तुत है यह चैरिटी वॉक

जयपुर के कुट्यूरियर हनीत सिंह और ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन का कलैक्शन मुंबई में होगा शोकेस

जयपुर। जयपुर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हनीत सिंह और ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन का विशेष कलेक्शन 22 मार्च को मुंबई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘Beti Charity Walk’ में शोकेस किया जाएगा। द इंडियन टेलिविजन अकेडमी द्वारा प्रस्तुत इस चैरिटी वॉक में टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां जयपुर के कुट्यूरियर हनीत सिंह द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों और ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन के फाइन ज्वैलरी ब्रांड ‘परीना इंटरनेशनल’ की सिग्नेचर पोल्की ज्वैलरी पहनकर रैंप वॉक करेंगी।

Beti Charity Walk

Beti Charity Walk का उद्देश्य मनोरंजन जगत के प्रतिष्ठित कलाकारों को एक मंच पर लाकर बालिका सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस सामाजिक उद्देश्य के लिए एकजुट करना है। यह जानकारी द इंडियन टेलिविजन अकेडमी की प्रेसीडेंट एवं बेटी मूवमेंट की फाउंडर, अनु रंजन ने जयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। इस अवसर पर हनीत सिंह, परीना जैन के साथ-साथ प्रसिद्ध फैशन कोरियोग्राफर शाय लोबो भी उपस्थित रहे।

अनु ने आगे बताया कि इस पहल को सपोर्ट करने के लिए इस Beti Charity Walk में टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां रैंप वॉक करेंगी। इनमें शुभांगी अत्रे, पूनम सिन्हा, रूपाली गांगुली, महिमा चौधरी, गौरव गेरा, राकेश रोशन, शशि रंजन, निया शर्मा, अद्रिजा रॉय, रोहित रॉय, अर्जुन बिजलानी, ताहिर शब्बीर, अंकित गुप्ता, शालीन भनोट और अदनान खान सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हैं।

इस अवसर पर हनीत ने कहा कि “Beti Charity Walk’ जैसे मंच का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। बालिका सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए अपने डिज़ाइन्स को प्रस्तुत करना मेरे लिए सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि समाज में योगदान देने का अवसर है। मुझे प्रसन्नता है कि इस पहल के माध्यम से मेरे डिज़ाइन्स एक ऐसे उद्देश्य से जुड़े हैं जो समाज में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है।”

Beti Charity Walk

हनीत ने आगे अपने कलेक्शन के बारे में बताया कि वे अपने कलेक्शन “स्वर्ण महल” में राजस्थान की शाही और भव्य विरासत की झलक पेश करने जा रहे हैं। यह कलेक्शन राजस्थान के महलों से प्रेरित है। इस कलैक्शन में पारंपरिक भारतीय लहंगे, शेरवानी, स्टिच्ड साड़ी, गाउन और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ एलिगेंट मेंसवेयर में जोधपुरी सूट, अचकन, टक्सीडो और ब्लेज़र सूट आदि शामिल हैं।

Beti Charity Walk: उन्होंने बताया कि इस कलेक्शन में जयपुर के कलाकारों द्वारा की गई बारीक हैंड डिटेलिंग है, जिसमें लंपा वर्क, कच्चा पत्ती, ज़रदोज़ी जैसी पारंपरिक कढ़ाई के साथ-साथ 3डी एप्लिक, फ्यूज़न सीक्विन्स, यूनिक बीड्स और क्रिस्टल्स जैसे मॉडर्न कॉन्सेप्ट्स का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। साथ ही, जयपुर के सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का उपयोग कर आउटफिट्स को एक रॉयल और रीगल लुक दिया गया है।

वहीं, परीना जैन ने कहा कि यह मंच “बेटी चैरिटी वॉक’ फैशन और सामाजिक कार्य का एक अनूठा संगम है। यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मेरी ज्वैलरी इस पहल का हिस्सा बनकर बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही है।”

Beti Charity Walk

Beti Charity Walk: परीना ने आगे बताया कि उनके इस कलेक्शन में खूबसूरती से हस्तनिर्मित पोल्की और जेमस्टोन ज्वैलरी शामिल हैं, जिन्हें जयपुर के कुशल कारीगरों ने बड़ी निपुणता से तैयार किया है। इस कलेक्शन में एमराल्ड आभूषणों की एक आकर्षक श्रृंखला भी देखने को मिलेगी, जिसमें लंबे नेकलेस, मॉर्डन चोकर और नेकलाइन नेकलेस के साथ-साथ मॉर्डन चांदबली, झुमके, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और एलिगेंट स्टड्स शामिल हैं। यह डिज़ाइनंस जयपुर की पारंपरिक कारीगरी की समृद्धता को मॉर्डन, रीफाइंड और एलिगेंस के साथ प्रस्तुत करती हैं, जो परीना इंटरनेशनल की खास शैली को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि ‘Beti Charity Walk’ मनोरंजन जगत की विभिन्न हस्तियों को एक मंच पर एकत्रित करती है, ताकि बालिका सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और इस उद्देश्य के लिए समाज का सपोर्ट प्राप्त हो। यह पहल लंबे समय से बालिका के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Beti Charity Walk: हनीत सिंह के बारे में

जयपुर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हनीत सिंह पिछले दो दशकों से फैशन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। पारंपरिक भारतीय कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन एस्थेटिक्स के अनूठे मेल के लिए जाने जाने वाले हनीत सिंह को लंदन फैशन वीक 2022-23 में अपने कलेक्शन ‘स्टैनिक लक्स’ को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उनके डिज़ाइन्स कई बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियों के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं।

Beti Charity Walk: परीना जैन के बारे में

ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन जयपुर स्थित फाइन ज्वैलरी ब्रांड परीना इंटरनेशनल की संस्थापक और डिजाइनर हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने वर्ष 2017 में की थी। वे अपनी उत्कृष्ट पोल्की डायमंड ज्वैलरी के लिए प्रख्यात हैं, जिसमें कीमती रत्नों का आकर्षक संयोजन किया जाता है। यह ब्रांड भारतीय कारीगरी की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाते हुए इसे आधुनिक तथा वैश्विक डिज़ाइन दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

Read More: Diya Kumari ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की बैठक ली

Share This Article
Leave a Comment