24 अकबर रोड, करीब 48 वर्षों से यह पता कांग्रेस की राजनीतिक पहचान का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां से कई अहम फैसले लिए गए और बड़े नेताओं की गतिविधियां संचालित हुईं। अब एस्टेट विभाग के नोटिस के बाद दफ्तर खाली करने की समय सीमा तय कर दी गई है, जिससे सियासी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि सरकार नियमों का पालन बता रही है। क्या यह सिर्फ स्थान परिवर्तन है या राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत ?
