Diya Kumari ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की बैठक ली

Umang Mathur - Beauro Head (TNC)
7 Min Read

बजट घोषणाओँ के शीघ्रता से क्रियान्वयन के दिए निर्देश

जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री Diya Kumari की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन भवन में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के चैयरमैन ओंकार सिंह लाखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन,कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में पर्यटन व कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग से सम्बंधित विभिन्न विषयों, योजनाओं तथा बजट घोषणाओँ के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-2026 की लंबित बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन तथा वर्ष 2026-2027 के लिए की गई बजट घोषणाओं की समय सीमा बनाकर संबंधित कार्यकारी एजेंसीज के साथ समन्वय कर डीपीआर/ लागत प्रस्ताव तैयार करवा कर अग्रिम कार्यवाही कराने निर्देश प्रदान किए।

उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस सप्ताह को पूर्ण भव्यता के साथ प्रदेश भर में आयोजित किया जावे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक कलाओं का भव्यता से प्रदर्शन किया जाए तथा राज्य की कला एवं संस्कृति को केंद्र में रख कर राजस्थान दिनस समारोह को सफल बनाया जाए। उन्होंने इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए की 18 नवंबर 2027 में जयपुर के स्थापना के तीन सौ बर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस हेतु एक समग्र कार्य योजना बनाकर इसे एक भव्य महोत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु आवश्यक तैयारियां की जाएं।

Diya Kumari

Diya Kumari ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं की अनुपालना में राज्य के प्रत्येक संभाग स्तर पर वहां की प्रसिद्ध नृत्य शैलियों पर आधारित नृत्य उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए। जिससे कि उस क्षेत्र के लोक कलाकारों को स्थानीय स्तर पर मंच प्राप्त हो सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ वहां आने वाले पर्यटकों को क्षेत्रीय लोक संस्कृति से परिचित होने का अवसर भी मिल सके।

उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने जयपुर में आने वाले पर्यटकों को दिन व रात में भ्रमण कराने हेतु पर्यटन विभाग- निजी सहभागिता से डे व नाइट बस टूअर ऑपरेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छी लग्जरी बसें जोकि पर्यटन स्मारकों के भव्य चित्रों से सुसज्जित हो ऐसी बसों का संचालन किए जाने की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने पर्यटक सहायता बल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की गाइड्स को स्थानीय कला, संस्कृति, इतिहास की अधिकृत जानकारी देने हेतु रिफ्रेशर कोर्स कराए जाए। इन्हें संस्कृति एवं इतिहास के विशेषज्ञों से व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि पर्यटकों को भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक जानकारी मिल सके। उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से तैयार किए जाने वाले एप व वैबपोर्टल पर शीघ्रता से कार्य करने क निर्देश दिए साथ ही उक्त एप व पोर्टल पर पर्यटक सहायता बल की आवश्यक जानकारियां भी उल्लेखित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पुष्कर प्रोजेक्ट , ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट आदि महत्वपूर्ण घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Diya Kumari ने कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा करते हुए शेखावाटी की हवेलियों की संरक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उन्होंने निर्देश दिए की इस कार्य को और गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इस बार वित्तीय वर्ष-2026-27 में की गई बजट घोषणा की क्रियान्विति की संबंध में शेखावाटी हवेलियों के क्लस्टर चिन्हित कर कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष-2026-27 की बजट घोषणा में दो सौ करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है।

उन्होंने राज्य की 11 चिन्हित बावड़ियों के संरक्षण व जीर्णोद्धार की प्रगति पर चर्चा कर इनके संरक्षण कार्यों को बावड़ियों के वास्तु शिल्प तथा समरूप सामग्री से ही कराने के विशेष निर्देश प्रदान किए।

Diya Kumari ने कहा की भारत सरकार देश व प्रदेश की कला संस्कृति, इतिहास आदि को संरक्षित व संवर्धित करने के लिए गहनता से कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा की मेरा गांव-मेरी घरोहर जैसे भारत सरकार के पोर्टल से जुड़़ कर कला एवं संस्कृति की स्थानीय विशेषताओं को वैश्विक मंच मिल रहा है। उन्होंने राज्य की पांडुलिपियों एवं अभिलेखों के संक्षरण हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा इस कार्य को गंभीरता से परिणिती तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने जयपुर कथक केंद्र के जीर्णोद्धार के संबंध में चर्चा की तथा जयपुर के जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम व रवीन्द्र रंगमंच के उन्नयन के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उप सचिव कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व अनुराधा गोगिया, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन पवन जैन, संयुक्त निदेशक पर्यटन राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक पर्यटन दलीप सिंह राठौड़, निदेशक पुरातत्व विभाग पंकज धरेन्द्र, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम रतन शर्मा, निदेशक राजस्थान राज्य अभिलेखगार, बीकानेर चंद्रसेन शेखावत, सचिव राजस्थान साहित्य अकादमी, जयपुर कत्थक केन्द्र सचिव श्रुति मिश्रा, राजस्थानी भाषा, साहित्य संस्कृति अकादमी, बीकानेर शरद केवलिया, निदेशक राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर डॉ. लता श्रीमाली, सचिव राजस्थान संगीत नाटक अकादमी गोमती शर्मा तथा अन्य समन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More: Rajasthan Budget 2026 | Live Talk | TNC Studio | विकसित राजस्थान @ 2047 | BJP | Congress |

Share This Article
Leave a Comment