नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज MS Dhoni एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी जर्सी—जहां उन्होंने अपने आइकॉनिक नंबर 7 को छोड़कर नंबर 8 अपनाने का संकेत दिया है।
MS Dhoni ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मशहूर नंबर 7 जर्सी को हटाकर हैंगर पर नंबर 8 जर्सी टांगी जाती दिख रही है।
MS Dhoni का रहस्यमयी कैप्शन
वीडियो के साथ धोनी ने लिखा— “कुछ नंबर हमेशा आपके साथ रहते हैं। 7 हमेशा उनमें से एक रहा है। लेकिन आज मैं 8 पर स्विच कर रहा हूं।”
इस एक लाइन ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
क्यों बदला जर्सी नंबर?
MS Dhoni ने जर्सी बदलने का संकेत तो दे दिया, लेकिन इसके पीछे की असली वजह अभी भी साफ नहीं है। उन्होंने कहा है कि इसका खुलासा जल्द किया जाएगा।
क्रिकेट गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं—
क्या यह किसी नए रिकॉर्ड या निजी कारण से जुड़ा फैसला है?
या फिर किसी बड़े ब्रांड कैंपेन का हिस्सा?

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस अपनी-अपनी थ्योरी दे रहे हैं—
तारीख कनेक्शन: कुछ यूजर्स ने इसे 17 मार्च (1+7=8) से जोड़कर देखा
दूसरे खिलाड़ियों के लिए त्याग: कुछ का मानना है कि यह फैसला टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए हो सकता है
भावनात्मक जुड़ाव: कई फैंस का कहना है—“धोनी मतलब नंबर 7”
पहले ही रिटायर हो चुका है नंबर 7
Board of Control for Cricket in India (BCCI) पहले ही धोनी के सम्मान में जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर चुका है।
गौरतलब है कि MS Dhoni का जन्म 7 जुलाई को हुआ था, जिससे यह नंबर उनके लिए हमेशा खास रहा है।

रहस्य बना हुआ है कायम
फिलहाल यह साफ नहीं है कि धोनी का यह कदम भावनात्मक फैसला, रणनीतिक बदलाव या फिर किसी बड़े ऐलान की तैयारी है।
लेकिन इतना तय है कि “थाला” के इस फैसले ने क्रिकेट फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।
Read More: T20 World Cup: मुश्किल दौर से जीत तक ईशान और अभिषेक…
