Indore MBA Girl Student Murder Case: प्यार या जुनून, हर तरफ सिर्फ खून.. | Piyush Dhamnodiya | इंदौर के द्वारकापुरी में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड पीयूष धमनोदिया को गिरफ्तार किया है। युवती 10 फरवरी को घर से निकली थी और तीन दिन बाद उसका शव आरोपी के कमरे से बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने रिश्ते के विवाद में हत्या की। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
