लगातार गिरती मिसाईलें समुद्री रास्ते बंद कर रही, उम्मीदें तोड़ रही हैं, हौसले पस्त कर रही है, लेकिन कुछ है जो अभी भी ‘बचा’ है।
विश्वभर में ऊर्जा के स्रोतों पर मची-उत्थल पुत्थल में एक बार फिर से अमेरिका बाजी मार सकता है। ये बात हम नहीं कह रहे हैं। ये बात ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ Seb Kennedy कह रहे हैं।
अगर आप सेब कैनेडी को नहीं जानते हैं तो बता दें कि केनेडी मुख्य रूप से ऊर्जा क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार और विश्लेषक हैं। जिनकी बातों और विचारों को दुनिया के सभी देशों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हैं।
सेब कैनेडी की हालिया रिपोर्ट बताती है कि युद्ध की मौजुदा स्थिति अमेरिका के लिए आपदा में अवसर लेकर आ सकती हैं।
दुनियाभर में LPG की शॉर्टेज को दूर करने का विकल्प पहले से अमेरिका के पास है और उसका नाम है LNG।
अमेरिका दुनिभार में LNG की निर्यात कर अरबों डॉलर की कमाई कर सकता है। यह एक विंडफॉल प्रॉफिट होगा जो दुनिया के इतिहास में सबसे कम समय में सबसे ज्यादा फायदा देने वाला साबित होगा।
ये तो सबको पता है कि मौका भुनाने में अमेरिका से आगो कोई और दूसरा देश नहीं है। ऐसे में खबर ये भी चल रही है कि अमेरिका LNG की सप्लाई को जानबूझ कर देरी से करना चाहता है।
इसका कारण साफ है कि मांग जितनी ज्यादा कीमत भी उतनी अधिक। दुनिया के एनर्जी की खुफिया रिपोर्ट को मानें तो अगर कतर से LNG सप्लाई 1 महीने के लिए बंद रहती है तो मुनाफा लगभग 4 अरब डॉलर का अतिरिक्त लाभ की संभावना है।
आसान भाषा में इसे समझने की कोशिश करें तो अमेरिका की दो LNG निर्यातक कंपन्नियों Venture Global और Cheniere Energy का शेयर काफी तेजी से उपर गया है।
दोनों ही कंपन्नियां दुनिया में सबसे बड़ी LNG निर्यातकों में से एक है।
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कतर ने पहले ही सरेंडर किया हुआ है कि वह स्थिति सामन्य होने तक LNG को निर्यात करने में अक्षम है।
अब आपको ये तो पता ही होगा कि कतर और अमेरिका वैसे ही हैं जैसे गंगाधर ही शक्तिमान है।
तो आप अबतक समझ गए होंगे कि इस जंग में दुनिया को ‘घाटा’ हो सकता है लेकिन अमेरिका का कुछ नहीं जाता।
Read More: Israel की ‘आजमाइश’, America की ‘ख्वाहिश’ दुनिया की ‘फरमाइश’, Iran के ‘दिल’ के लिए लेकिन…
