जयपुर। शहर के सेंट्रल पार्क में 21 मार्च 2026 को Osho सक्रिय ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से आमजन को इस ध्यान सत्र में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Osho कार्यक्रम का आयोजन गेट नंबर 4 के पास किया जाएगा। शिविर की शुरुआत सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक सक्रिय ध्यान से होगी। इसके बाद सुबह 7:30 बजे से 8:15 बजे तक चाय एवं विश्राम का समय रखा गया है। वहीं सुबह 8:15 बजे से Osho प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम का समापन उत्सव के साथ सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।

इस ध्यान शिविर का संचालन स्वामी चेतन्य कीर्ति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि Osho संन्यास पद्धति में दीक्षित होने के बाद महसूस हुआ कि Osho सक्रिय ध्यान पद्धति के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव मुक्ति, मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा का अनुभव कराने का प्रयास कराए इसके लिए यह आयोजन किया जाएगा | आजकल की भागमभाग वाली जिंदगी में भी इस ध्यान पद्धति के जरिए हम लोगों की जिंदगी को खुशनुमा बनाना चाहते हैं | आने वाला समय इतना भयंकर है कि लोगों को तनाव मुक्त करने की अत्यंत आवश्यकता होगी और यह लोगों को तनाव मुक्त करने का ध्यान है |
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर सेंट्रल पार्क पहुंचकर इस ध्यान शिविर का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर स्वामी डी के जैन, स्वामी एम के सिंह, माँ गायत्री, माँ सुनीता, गिर्राज सिंह शामिल हुए
Read More: पंचायत चुनाव में देरी ने Rajasthan के विकास पर लगाया ब्रेक ! | Bhajanlal Sharma |
