Public Dialogue and Development: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड 18-15 में रखी नई पहल की नींव

Atul Ahsas
2 Min Read

जयपुर : जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के खातीपुरा मंडल के वार्ड 18 और भवानी निकेतन मंडल के वार्ड 15 में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

Public Dialogue and Development

Public Dialogue and Development: कार्यक्रम के दौरान आयोजित वार्ड कार्यशाला में उन्होंने जनसंवाद को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जनता से सीधा संवाद संभव होगा और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सकेगा।

Public Dialogue and Development

Public Dialogue and Development: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसे आगे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Public Dialogue and Development

Public Dialogue and Development: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने और पूरी ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी लेना जितना महत्वपूर्ण है, उसे निभाना उससे भी अधिक जरूरी है।

Public Dialogue and Development: उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर चुनौतियों के बीच देशहित में कार्य कर रहे हैं और सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

Public Dialogue and Development: कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष माल सिंह जी, मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत जी, वार्ड संयोजक उपेंद्र शेखावत जी, वार्ड अध्यक्ष दिनेश सिंह जी, पार्षद सुरेश जांगिड़ जी, पार्षद राम किशोर प्रजापत जी व रमेश गुप्ता जी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ कार्यकारिणी, समितियों के पदाधिकारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, बीएलए-2, क्षेत्रवासी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More: Diya Kumari ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की बैठक ली

Share This Article
Leave a Comment