राजस्थान भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। जनवरी 2024 से खाली चल रहे संगठन महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर जल्द ही नियुक्ति होने की संभावना जताई जा रही है। जनवरी 2024 में चंद्रशेखर जी के तेलंगाना जाने के बाद से यह पद रिक्त है। संगठन महामंत्री के पद पर हमेशा संघ के प्रचारक की नियुक्ति होती है, ऐसे में सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि आलाकमान कई नामों पर विचार कर रहा है, जिससे जल्द इस पद को भरा जा सके। कहा तो ये भी जा रहा है कि पार्टी की दिल्ली में हुई हालिया बैठकों के बाद नाम तय हो चुका है, बस उसे फाइनल किया जाना बाकी है।
