नई दिल्ली: Reliance Retail Limited ने इंडियन ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड पहाड़ी लोकल और उसके कारोबार का acquire कर लिया है, यह ब्रांड Pahadi Goodness Private Limited के तहत संचालित होता था और यह हिमालय कि प्राकृतिक सामग्री पर आधारित उत्पाद है।
Pahadi Goodness Private Limited ने कहा कि इस acquire के जरिए Reliance Retail अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड को मजबूत करने के साथ – साथ ऐसे ही भारतीय ब्रांडों को भी बढ़ावा देगी जिनकी पहचान पारंपरिक, प्राकृतिक और टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी हुई है।

ईशा अंबानी की खुशी
Reliance Retail Ventures Limited की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि “‘Pahadi Local’ हिमालय वेलनेस परंपराओं और सोर्स से जुड़ा हुआ एक विशिष्ट ब्रांड है जिसे Reliance Retail अपने omni-channel network और रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए ब्रांड को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है, साथ ही इसकी मौलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखने की पूरी कोशिश रहेगी।“
#RelianceRetail acquires beauty and wellness brand #PahadiLocal and its business from #PahadiGoodness, aiming to expand its portfolio of purpose-led Indian brands rooted in indigenous ingredients.@RIL_Updates #Reliance #RIL
https://t.co/xfc9kbGxvB
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18News) March 9, 2026
2018 में शुरू हुआ ब्रांड
‘Pahadi Local’ 2018 में स्थापित हिमालय क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित स्किनकेयर और वेलनेस उत्पाद बना रहा है साथ ही यह ब्रांड लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के समूहों के साथ काम करता है और यह स्थानीय आजीविका से जुड़ी पहल को बढ़ावा देने का काम करता है। इसके उत्पादों में गुट्टी का तेल (Apricot kernel oil) प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
acquire के बाद भी ‘Pahadi Local’ की founding team ब्रांड की रचनात्मक दिशा और उत्पाद विकास में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी और Reliance Retail अपने व्यापक retail network और digital platforms के जरिए इस ब्रांड के विस्तार को गति देने की योजना बना रही है।
Read More: Iran conflict: ट्रंप का बड़ा बयान, इज़राइल के साथ मिलकर युद्ध खत्म
