Rajasthan में कॉमर्शियल गैस Cylinder की डिलीवरी पर अघोषित रोक

MK Saini
2 Min Read

ईरान के साथ, राजस्थान को भी ‘सजा’…
बिगड़ेगा रेस्टोरेंट्स-शादियों का ‘मजा’…

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच की जंग का असर अब सीधे तौर पर Rajasthan में दिखना शुरू हो गया है।

तेल को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार देश और प्रदेश में चर्चा हो रही थी, लेकिन अब ये प्रत्यक्ष नजर आने लगा है।

तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए कॉमर्शियल गैस Cylinder की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है।

गैस एजेंसियों को मैसेज करके साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि कॉमर्शियल Cylinder की जगह फिलहाल केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया है।

स्वभाविक है कि इस फैसले के पीछे का कारण कहीं न कहीं स्टॉक की उपलब्धता पर संशय खड़ा करता है।

तेल कंपनियों के इस निर्णय के कारण औद्योगिक ईकाइयों, रेस्टोरेंट्स और होटलों पर भारी असर पड़ने वाला है।

दूसरी ओर शादियों के सीजन के पहले ऐसे निर्देश आम लोगों को भी परेशान करेंगे क्योंकि कैटररों को कॉमर्शियल गैस Cylinder की डिलिवरी ही नहीं होगी और वो लोगों से मनमाने तरीके से पैसे वसूलेंगे।

कॉमर्शियल गैस Cylinder की सप्लाई की किल्लत, मेन्यू की प्राइज लिस्ट को भी परिवर्तित कर सकती है।

तेल कंपनियों अगले निर्देशों तक कॉमर्शियल गैस Cylinder की सप्लाई रोकने के लिए कहा है।

ऐसे में अब तक हम इजरायल-अमेरिका और ईरान के जिस युद्ध को केवल विदेशी मामला समझकर देख रहे थे, वो अब हमारे लिए घरेलू बनता जा रहा है।

अब ये देखना होगा कि देश और राज्य की सरकारें इस किल्लत को खत्म करने के लिए कौन सा रास्ता अपनाती हैं।

Read More: Iran conflict: ट्रंप का बड़ा बयान, इज़राइल के साथ मिलकर युद्ध खत्म

Written By : Nishant Sharma

Share This Article
Leave a Comment