Kumawat community की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर युवा शक्ति समिति ने सौंपा ज्ञापन

The News Canvas
2 Min Read

जयपुर। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति जयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कुम्भाराम मारवाल के नेतृत्व में सोमवार को कुमावत समाज की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

New Project 2026 05 19T110942.483
Kumawat community की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर युवा शक्ति समिति ने सौंपा ज्ञापन 3


ज्ञापन में स्थापत्य कला बोर्ड के पुनर्गठन, जातीय जनगणना में जाति कॉलम में कुमावत जाति को स्थान देने, शिल्पकारी से जुड़े कारीगरों के लिए सरकार द्वारा बोर्ड के माध्यम से सिलिकोसिस एवं टीबी जैसी बीमारियों से होने वाली मौत पर परिजनों के भरण-पोषण की व्यवस्था करने तथा शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर के नाम जयपुर उपखंड अधिकारी खुशबू शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समाज की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।


इस अवसर पर कोर कमेटी सदस्य देवीलाल राजौरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरचंद कारगवाल, जिला संरक्षक विनोद मारवाल तथा विधि सलाहकार एडवोकेट लीलाधर कारगवाल मौजूद रहे।


विधि सलाहकार एडवोकेट लीलाधर कारगवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कुमावत समाज के लोगों को “कुमावत” जाति का ही जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, इसलिए जातीय जनगणना में भी जाति कॉलम में “कुमावत” नाम से ही जनगणना की जानी चाहिए।

Read More: Jobner Chemists एसोसिएशन ने 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद का दिया समर्थन

Share This Article
Leave a Comment