Jaipur में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

Umang Mathur - Beauro Head (TNC)
2 Min Read

Jaipur विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को जेडीए के चिंतन सभागार में लैंड पूलिंग योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में Jaipur के सुनियोजित एवं संतुलित नगरीय विकास को गति देने के उद्देश्य से पाँच नई लैंड पूलिंग योजनाएँ प्रस्तावित की गईं।

बैठक में जोन-14 में महल रोड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुरा, विधाणी, रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, जयचंदपुरा एवं विमलपुरा (तहसील सांगानेर) में लगभग 350 हैक्टेयर क्षेत्र में दो लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त जोन-8 में सांगानेर, जोन-10 में बस्सी तथा जोन-12 में कालवाड़ क्षेत्र में एक-एक लैंड पूलिंग योजना प्रस्तावित की गई है।

Jaipur
Jaipur में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार 3

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य बजट में प्रदेशभर में 20 नई लैंड पूलिंग योजनाएँ प्रारंभ करने की घोषणा की जा चुकी है। इन योजनाओं के माध्यम से भविष्य में पार्क, सीवरेज लाइन, ड्रेनेज, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि, कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर/डिस्पेंसरी तथा धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा।

लैंड पूलिंग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से Jaipur में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

Read More: रसोई गैस के बढ़ते दामों का रसोई पर सीधा असर – मंजू शर्मा

Share This Article
Leave a Comment