Madan Rathore: मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प को मिली नई पहचान और आर्थिक मजबूती

Umang Mathur - Beauro Head (TNC)
2 Min Read

राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम में गत वर्ष राजस्थान के 3200 से अधिक कारीगर—शिल्पकार लाभान्वित:— Madan Rathore

जयपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) के माध्यम से देश के कारीगरों, विशेष रूप से शिल्पकारों को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्थान के 3,255 से अधिक कारीगर इस योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत लाभान्वित हुए हैं। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प को नई पहचान और आर्थिक मजबूती मिल रही है। सांसद Madan Rathore के सवाल के जवाब में वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सदन में यह जानकारी दी।

Madan Rathore

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore ने कहा कि एनएचडीपी के तहत कारीगरों को कौशल विकास, डिजाइन उन्नयन, बुनियादी ढांचा सहायता, विपणन सुविधा तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 188.99 करोड़ रुपए का व्यय किया गया है, जो सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मेलों, प्रदर्शनी एवं खरीदार-विक्रेता बैठकों में भारतीय कारीगरों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में जहां 437 कारीगर/निर्यातक इन कार्यक्रमों में शामिल हुए थे, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 1114 हो गई है। इससे भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिली है। Madan Rathore ने कहा कि भाजपा सरकार “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करते हुए कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। राजस्थान जैसे हस्तशिल्प समृद्ध राज्य के लिए यह योजना विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार भविष्य में भी कारीगरों एवं शिल्पकारों के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाएगी।

Read More: Sanju Samson: CSK में नया अध्याय, उपकप्तान बनाने की उठी मांग

Share This Article
Leave a Comment