नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Iran ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका-ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य अड्डे Diego Garcia पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दुनिया को चौंका दिया है।
Great War: डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला
Great War: रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने शनिवार को दो मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो करीब 4000 किलोमीटर दूर स्थित इस रणनीतिक बेस को निशाना बनाकर छोड़ी गई थीं।
हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि—
एक मिसाइल हवा में ही फेल हो गई
दूसरी को SM-3 इंटरसेप्टर से मार गिराया गया
Diego Garcia अमेरिका और ब्रिटेन का अहम सैन्य ठिकाना है, जिसका इस्तेमाल Afghanistan और Iraq में सैन्य अभियानों के दौरान किया जाता रहा है।

Great War: दुबई में धमाके, एयर डिफेंस एक्टिव
हमले के तुरंत बाद Dubai में भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
प्रशासन के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने एक हवाई खतरे को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।
Great War: युद्ध का दायरा बढ़ा
इस हमले को 4 मार्च को अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबाने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें 85 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि 4000 किमी दूर हमला करने की कोशिश यह संकेत देती है कि ईरान अब यूरोप तक के ठिकानों को निशाना बनाने की क्षमता रखता है।
Great War: भारत के नेता ने जताई चिंता
पूर्व केंद्रीय मंत्री Manish Tewari ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि यह हमला पुष्टि होता है, तो युद्ध का दायरा काफी बढ़ गया है और यह एक खतरनाक संकेत है।
If reports are correct that Iran attempted to hit the Island of Diego Garcia deep in the Central Indian Ocean
Then Iran has just widened the war and sent a very clear message towards the West while striking South https://t.co/s5prPgp9JQ
— Manish Tewari (@ManishTewari) March 21, 2026
Great War: ब्रिटेन को ईरान की चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer पर निशाना साधते हुए कहा कि—
ब्रिटेन अपने ही नागरिकों को खतरे में डाल रहा है
ईरान आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा

Great War: खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
Great War: United Arab Emirates के शहर दुबई में घटनाओं के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
ईरान का हिंद महासागर तक हमला करना इस बात का संकेत है कि युद्ध अब सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहा।
इससे वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।
Read More: Iran-Israel टकराव बना रूस के लिए Golden मौका ! | Iran-Israel War
