5 राज्यों के चुनाव नतीजे 2026 | बंगाल में BJP की सरकार? | Assam, Tamil Nadu, Kerala Results

The News Canvas
21 Min Read
9 hr 43 min agoMay 4, 2026 12:22 pm

बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों से जीते

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों से जीत गए हैं। कबीर रेजीनगर और नौदा से चुनाव लड़े थे।

बंगाल में चीफ सेक्रेटरी का आदेश- किसी भी दफ्तर से फाइल गायब न हो

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और ऑफिस हेड को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि किसी भी सरकारी दफ्तर से कोई भी फाइल या कागज गायब न हो।

असम CM बोले- बंगाल की जीत भारत की जीत है

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- पश्चिम बंगाल की जीत भारत की जीत है, यह भाजपा की जीत नहीं, यह भारत की जीत है। हमारे डेमोग्राफी से लेकर सुरक्षा तक बहुत बड़ी चुनौती है, असम में हम कितना भी काम कर लें लेकिन भारत-बांग्लादेश की सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल में है। ममता बनर्जी ने फेंसिंग के लिए सरकार को जमीन नहीं दी। आज यह जो जीत है वह भारत की जीत है।

केरल में BJP ने 3 सीटें जीतीं, प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम सीट जीते

केरल में भाजपा के खाते में नेमोम, चत्थनूर और कजाकूटम सीटें आ गई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम सीट पर 4978 वोटों से जीत हासिल की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन काझाकोट्टम से 51 हजार वोटों से जीत गए हैं।

पीएम ने जहां झालमुड़ी खाई, वहां पर जश्न

पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में बिक्रम साय की दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। बिक्रम ने आज दिनभर अपनी दुकान बंद रखी। शाम को रुझानों में भाजपा की जीत के बाद वे दुकान पर आए।

बंगाल में दो सौ के पार पहुंची बीजेपी की लीड

बंगाल में बीजेपी की लीड 200 के पार पहुंच गई है. बीजेपी के उम्मीदवार 203 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं. टीएमसी के बढ़त घटकर अब 84 रह गई है.

केरल CM पी विजयन धरमदम सीट पर जीते, वोट मार्जिन 19 हजार

केरल CM पी विजयन धरमदम सीट पर जीत गए हैं। कांग्रेसी प्रत्याशी अब्दुल रशीद को 19 हजार वोटों से हराया है।

कूच बिहार में TMC नेता के साथ मारपीट

कूच बिहार के दिनहाटा टाउन ब्लॉक TMC अध्यक्ष बिशुधर का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

हिमंता सरकार की वित्त मंत्री लगातार छठी बार गोलघाट सीट से जीतीं

असम की फाइनेंस मिनिस्टर अजंता नियोग ने लगातार छठी बार गोलाघाट सीट जीती, कांग्रेस के बिटुपन सैकिया को 43,759 वोटों से हराया।

असम में बीजेपी की सीटें सौ पहुंचीं

असम में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा सौ पर पहुंच गया है. बीजेपी नकी अगुवाई वाला गठबंधन सौ सीटों पर लीड कर रहा है. वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार 22 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य ने भी चार सीटों पर बढ़त बना रखी है.

आरजीकर रेप विक्टिम की मां 20 हजार वोटों से आगे

पानीहाटी सीट से आरजीकर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

केरल में जीत पर प्रियंका बोलीं- उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगे

प्रियंका गांधी ने X पर एक पोस्ट में लिखा- केरल में मेरे सभी भाइयों और बहनों, आपके विश्वास और अपार समर्थन के लिए धन्यवाद। आपने हम पर जो भरोसा जताया है, वह यूडीएफ के लिए मार्गदर्शक शक्ति बनेगा, क्योंकि हम आप सभी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर में 45 मिनट रुकी रही काउंटिंग

भवानीपुर के सखावत स्कूल मेमोरियल काउंटिंग सेंटर में करीब 45 मिनट तक काउंटिंग रुकी थी। हालांकि अब जारी हो गई है। अभिषेक बनर्जी भी आए थे जिनको रोक दिया गया। दोनों कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी को फोन जमा करके भीतर जाने दिया है।

बंगाल में दो सौ के करीब बीजेपी, टीएमसी 90 से नीचे आई

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो सौ सीट के करीब पहुंचती नजर आ रही है. बीजेपी के उम्मीदवार 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी 89 सीटों पर फिसल गई है.

भाजपा ने अब तक 6 सीटें जीतीं

भाजपा ने अब तक 6 सीटें जीत ली हैं। इनमें मेदिनीपुर, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, मोंटेश्वर, भतर, आसनसोल दक्षिण शामिल हैं।

कोलाथुर सीट से तमिलनाडु CM स्टालिन 7 हजार वोटों से पीछे

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन कोलाथुर सीट पर 7 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

तमिलनाडु में 7 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। TVK और DMK 4 सीटों पर जीत गई है। वहीं कांग्रेस को अभी तक 1 सीट पर जीत मिली है।

TVK ने तमिलनाडु में 2 और पुडुचेरी में 1 सीट पर जीत दर्ज की

एक्टर विजय की पार्टी ने तमिलनाडु में अन्नानगर और तंजावुर सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं पुडुचेरी में मनावेली सीट जीत गई है।

जश्न का माहौल

अपनी सीट हारे सीएम स्टालिन

तमिलनाडु में सत्ता विरोधी लहर ऐसी चली, कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट तक नहीं बचा पाए. सीएम स्टालिन कुलाथूर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. सीएम स्टालिन को विजय की पार्टी के उम्मीदवार ने शिकस्त दी है. विजय की पार्टी 103 सीटों पर लीड कर रही है. डीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. एआईएडीएमके की अगुवाई वाला एनडीए 54 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है.

तमिलनाडु में डीएमके को 105 सीटों पर बढ़त

तमिलनाडु में पांच सीटों के नतीजे आ गए हैं. इनमें से तीन सीटों पर डीएमके के उम्मीदवार जीते हैं. वहीं, कांग्रेस को एक और टीवीके को एक सीट पर जीत मिली है. चुनाव आयोग की साइट के मुताबिक टीवीके की पार्टी 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, डीएमके 57, एआईएडीएमके 50, पीएमके पांच और कांग्रेस चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

कांग्रेस की जीत पर बोले वेणुगोपाल- राहुल गांधी के लोगों पर असर से जीते

कांग्रेस MP केसी वेणुगोपाल ने कहा- मैं इस जीत का क्रेडिट कई वजहों को देता हूं। एक है एंटी-इनकंबेंसी, दूसरा है प्रोएक्टिव कैंपेनिंग, और दूसरों में कलेक्टिव लीडरशिप, मजबूत कोऑर्डिनेशन और इस पूरे चुनाव में AICC का शामिल होना शामिल है। फिर राहुल गांधी का लगातार फॉलो-अप और देश के लोगों पर उनका असर है।

आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल जीतीं

ममता बनर्जी भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंची

ममता बनर्जी भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंची हैं। सुवेंदु भी यहां मौजूद हैं।

बंगाल में बीजेपी बड़ी जीत की ओर

पश्चिम बंगाल में 293 में से 2 सीटों नतीजे और 290 सीटों के रुझान आ गए हैं. अब तक जिन दो सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, उनमें से एक पर बीजेपी और एक पर टीएमसी को जीत मिली है. बीजेपी 194 सीटों पर लीड कर रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

TVK ने जीत का खाता खोला, तंजावुर सीट पर वियजसर्वानन जीते

तमिलनाडु चुनाव में TVK ने जीत का खाता खोल लिया है। तंजावुर सीट पर आर वियजसर्वानन जीत गए हैं। उन्होंने 16955 वोटों से जीत दर्ज की है।

बंगाल में भाजपा पहली सीट जीती

बंगाल में भाजपा ने पहली सीट जीत ली है। मोंटेश्वर सीट से भाजपा के सैकत पांजा ने टीएमसी उम्मीदवार को 14798 वोटों के अंतर से हराया।

कोलकाता के भाजपा दफ्तर में जश्न

कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, मंगल पांडे, राहुल सिन्हा, अमित मालवीय, निशिकांत दुबे, संजय जायसवाल और सतीश गौतम शामिल हैं। कार्यकर्ताओं कार्यालय परिसर में जश्न मनाते नजर आए।

भाजपा कार्यकर्ता भावुक हुआ, कहा- हर चुनाव के बाद 15 दिन तक बाहर रहना पड़ता था

बंगाल की पश्चिम बर्दवान की सबसे टफ सीट बाराबानी जीतने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता सुजॉय गोराई भावुक हो गया। उन्होंने कहा हर चुनाव जीतने के बाद टीएमसी के लोग मरते पीटते थे। हर चुनाव के बाद 15 दिन तक बाहर रहना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा।

केरल में BJP का खाता खुला; बीबी गोपकुमार कोल्लम जिले की चथनूर सीट जीती

केरल विधानसभा चुनाव में BJP ने अपना खाता खोल लिया है। बीबी गोपकुमार ने कोल्लम जिले की चथनूर सीट जीती, उन्होंने CPI के आर राजेंद्रन को 4,002 वोटों से हराया।

विजय की पार्टी 106 सीटों पर आगे, 55 सीटों पर दूसरे नंबर पर

दोपहर 2.35 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक्टर-पॉलिटिशियन विजय की TVK 106 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 55 सीटों पर वह दूसरे नंबर पर है।

TMC उम्मीदवार का आरोप- मुस्लिम बूथों पर EVM हैक किया गया

बगदा से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बूथों पर TMC का पीछे रहना नामुमकिन है। यह इस बात का संकेत है कि EVM को हैक किया गया है।

असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु लगातार तीसरी बार जीते

असम के शिक्षा मंत्री और सीनियर BJP नेता रानोज पेगु ने सोमवार को धेमाजी विधानसभा सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा। उन्होंने अपने सबसे करीबी विरोधी कांग्रेस के सैलेन सोनोवाल को 32,229 वोटों से हराया। पेगु ने धेमाजी सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। पेगु को 83,649 वोट मिले, जबकि सोनोवाल को 51,420 वोट मिले।

केरल की 23 सीटों, असम में 4 और पुडुचेरी में 15 सीटों पर नतीजे घोषित

चुनाव आयोग ने केरल की 23 सीटों, असम में 4 और पुडुचेरी में 15 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए हैं।

असम में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के पार

असम में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. पार्टी के उम्मीदवार 99 सीटों पर लीड कर रहे हैं. सूबे में विधानसभा की कुल सीटें 126 हैं और दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा 84 है. बीजेपी 99 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. अन्य भी चार सीटों पर आगे चल रहे हैं.

गौरव गोगोई को मिली हार

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कैंपेन की अगुवाई करने वाले गौरव गोगोई खुद चुनाव हार गए हैं. गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से चुनाव हार गए हैं. गौरव गोगोई को 23 हजार वोट से हार मिली है.

नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी 14,631 वोटों से आगे

10वें राउंड के बाद नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी 14,631 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बंगाल में जनसंघ-भाजपा के 72 साल, शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की

  • भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। 1980 में जनसंघ के नेताओं ने भाजपा बनाई थी। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल से थे।
  • 1952 में जब जनसंघ ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा तब पार्टी को सिर्फ 9 सीटें मिली थीं। 1967 में एक सीट मिली।
  • 2011 तक भाजपा बंगाल के किसी भी विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई।
  • पहली बार 2016 में पार्टी को 3 सीटें मिलीं। फिर 2021 में BJP 77 सीटों पर जीती और अब अपने दम पर सरकार बनाती दिख रही है।

कोलकाता में भाजपा पार्टी ऑफिस में झालमुड़ी के साथ जश्न

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के 6 मुरलीधर सेन लेन स्थित पार्टी मुख्यालय में झालमुड़ी के साथ जश्न मनाया।

विजय के पिता बोले- कांग्रेस से गठबंधन कर सकते हैं; TVK 109 सीटों पर आगे

थलापति विजय के पिता एस चंद्रशेखर ने कहा कि विजय कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं। अभी तक कांग्रेस ने गलत पार्टी के साथ गठबंधन किया था।हम कांग्रेस के साथ सत्ता बांटने के लिए तैयार हैं।

इल्तिजा मुफ्ती बोलीं- बंगाल का जनादेश दिनदहाड़े लूट

जम्मू-कश्मीर में PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने पश्चिम बंगाल में आए रुझानों को दिनदहाड़े लूट करार दिया। इल्तिजा ने कहा कि यह चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी के उम्मीदवार 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं. कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं.

दिल्ली : भाजपा मुख्यालाय में रसगुल्ले के साथ मना जश्न, दिखा बंगाली फ्लेवर

देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी नेताओं ने 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी-एनडीए के प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए रसगुल्ला और पोहा का आनंद लिया।

देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी नेताओं ने 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी-एनडीए के प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए रसगुल्ला और पोहा का आनंद लिया।

असम में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने एक सीट पर जीत हासिल की

असम में मजबत सीट के चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के चरन बोरो ने 55 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

चुरुलिया में टीएमसी ऑफिस में आगजनी, VIDEO

आसनसोल के जामुड़िया इलाके में अंतिम चुनाव परिणाम आने से पहले ही तनाव बढ़ गया है। जामुड़िया के चुरुलिया क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पार्टी कार्यालय में आग लगाने की घटना सामने आई है। भाजपा पर आगजनी का आरोप है।

बंगाल की 5 हॉट सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे

  • भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से 13842 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • सुवेंदु अधिकारी अपनी दूसरी सीट नंदीग्राम से 8702 वोटों से आगे चल रहे हैं। टीएमसी के पबित्र कर पीछे
  • बहरामपुर सीट पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी भाजपा उम्मीदवार शुभ्रत मैत्रा से 5669 वोटों से पीछे।
  • रेजीनगर से हुमायूं कबीर भाजपा के बपन घोष से 32738 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • पानीहाटी सीट पर भाजपा उम्मीदवार आरजीकर रेप विक्टिम की मां करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

पुडुचेरी में 11 सीटों पर नतीजे घोषित, रंगास्वामी की पार्टी 6 सीटों पर जीती

पुडुचेरी में 11 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। CM रंगास्वामी की पार्टी 6 सीटों पर जीत गई है।

AINRC के बी रविकुमार ने विल्लियानूर, एन रंगासामी ने थट्टांचावडी, वीपी सिवाकोलुंधु ने लॉस्पेट, वैयापुरी मणिकंदन ने मुथियालपेट, सी अय्यप्पन ने अरियानकुप्पम और ई मोहंदोस ने एम्बालम सीट से जीत दर्ज की।

BJP के ए नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट और कांग्रेस के पी कार्तिकेयन ने ओस्सुडु सीट जीती।

AIADMK के ए अंबलगन ने ओउपालम और निर्दलीय टी अशोक कुमार ने माहे सीट से जीत दर्ज की।

असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई 19 हजार वोटों से पीछे

असम में जोरहाट सीट पर चुनाव लड़ने वाले गौरव गोगोई 19 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में काउंटिंग सेंटर पर झड़प

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

केरल में कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं, माकपा ने एक सीट पर जीत हासिल की

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट आंकड़ों के मुताबिक केरल में कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं CPI-M एक सीट पर जीत गई है।

कांग्रेस के राजन जे. पल्लन ने त्रिशूर, चांडी ओमन ने पुथुप्पल्ली और रमेश चेन्निथला ने हरिपाड सीट से जीत दर्ज की है।

वहीं, CPI(M) के टीएम ससी ने अलाथुर सीट 8,553 वोटों के अंतर से जीती।

कूच बिहार में BJP-TMC समर्थक भिड़े, सुरक्षाबलों का लाठीचार्ज

पुडुचेरी में CM रंगास्वामी की पार्टी 4 सीटों पर जीती

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट आंकड़ों के मुताबिक पुडुचेरी में CM रंगास्वामी की पार्टी AINRC 4 सीटों पर जीत गई है। भाजपा ने 1, कांग्रेस ने 1, ADMK ने 1 और DMK ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है।

एक्टर विजय के घर पहुंचीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन

एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन TVK प्रेसिडेंट विजय के घर पहुंचीं, शुरुआती ट्रेंड्स में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में TVK आगे चल रही है। तृषा का आज 43वां जन्मदिन है। एक दिन पहले वे तिरुपति दर्शन करने भी गई थीं।

Election Result 2026

आज 5 राज्यों — पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी — के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में कई बड़े राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। क्या पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार बनाएगी? क्या ममता बनर्जी की वापसी होगी? क्या असम में Himanta Biswa Sarma फिर सत्ता बचाएंगे? क्या Tamil Nadu में बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा? इस वीडियो में जानिए LIVE Election Results, सीटों का गणित, किस राज्य में कौन आगे और कौन पीछे। देश की राजनीति का भविष्य तय करने वाले इन चुनावों का पूरा विश्लेषण सिर्फ The News Canvas पर। वीडियो को Like, Share और Subscribe ज़रूर करें।

Contents
बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों से जीतेअसम CM बोले- बंगाल की जीत भारत की जीत हैकेरल में BJP ने 3 सीटें जीतीं, प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम सीट जीतेपीएम ने जहां झालमुड़ी खाई, वहां पर जश्नबंगाल में दो सौ के पार पहुंची बीजेपी की लीडकेरल CM पी विजयन धरमदम सीट पर जीते, वोट मार्जिन 19 हजारकूच बिहार में TMC नेता के साथ मारपीटहिमंता सरकार की वित्त मंत्री लगातार छठी बार गोलघाट सीट से जीतींअसम में बीजेपी की सीटें सौ पहुंचींआरजीकर रेप विक्टिम की मां 20 हजार वोटों से आगेकेरल में जीत पर प्रियंका बोलीं- उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगेभवानीपुर के काउंटिंग सेंटर में 45 मिनट रुकी रही काउंटिंगबंगाल में दो सौ के करीब बीजेपी, टीएमसी 90 से नीचे आईभाजपा ने अब तक 6 सीटें जीतींकोलाथुर सीट से तमिलनाडु CM स्टालिन 7 हजार वोटों से पीछेTVK ने तमिलनाडु में 2 और पुडुचेरी में 1 सीट पर जीत दर्ज कीजश्न का माहौलअपनी सीट हारे सीएम स्टालिनतमिलनाडु में डीएमके को 105 सीटों पर बढ़तकांग्रेस की जीत पर बोले वेणुगोपाल- राहुल गांधी के लोगों पर असर से जीतेआसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल जीतींममता बनर्जी भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीबंगाल में बीजेपी बड़ी जीत की ओरTVK ने जीत का खाता खोला, तंजावुर सीट पर वियजसर्वानन जीतेबंगाल में भाजपा पहली सीट जीतीकोलकाता के भाजपा दफ्तर में जश्नभाजपा कार्यकर्ता भावुक हुआ, कहा- हर चुनाव के बाद 15 दिन तक बाहर रहना पड़ता थाकेरल में BJP का खाता खुला; बीबी गोपकुमार कोल्लम जिले की चथनूर सीट जीतीविजय की पार्टी 106 सीटों पर आगे, 55 सीटों पर दूसरे नंबर परTMC उम्मीदवार का आरोप- मुस्लिम बूथों पर EVM हैक किया गयाअसम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु लगातार तीसरी बार जीतेकेरल की 23 सीटों, असम में 4 और पुडुचेरी में 15 सीटों पर नतीजे घोषितअसम में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के पारगौरव गोगोई को मिली हारनंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी 14,631 वोटों से आगेबंगाल में जनसंघ-भाजपा के 72 साल, शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कीकोलकाता में भाजपा पार्टी ऑफिस में झालमुड़ी के साथ जश्नविजय के पिता बोले- कांग्रेस से गठबंधन कर सकते हैं; TVK 109 सीटों पर आगेइल्तिजा मुफ्ती बोलीं- बंगाल का जनादेश दिनदहाड़े लूटदिल्ली : भाजपा मुख्यालाय में रसगुल्ले के साथ मना जश्न, दिखा बंगाली फ्लेवरअसम में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने एक सीट पर जीत हासिल कीचुरुलिया में टीएमसी ऑफिस में आगजनी, VIDEOबंगाल की 5 हॉट सीटों पर कौन आगे, कौन पीछेपुडुचेरी में 11 सीटों पर नतीजे घोषित, रंगास्वामी की पार्टी 6 सीटों पर जीतीअसम में कांग्रेस के गौरव गोगोई 19 हजार वोटों से पीछेउत्तर 24 परगना के बैरकपुर में काउंटिंग सेंटर पर झड़पकेरल में कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं, माकपा ने एक सीट पर जीत हासिल कीपुडुचेरी में CM रंगास्वामी की पार्टी 4 सीटों पर जीतीएक्टर विजय के घर पहुंचीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णनElection Result 2026
Share This Article
Leave a Comment