सेंसेक्स 335 अंक की वृद्धि के साथ 77,269 के स्तर पर बंद हुआ: निफ्टी में भी 121 अंक की बढ़ोतरी

The News Canvas
2 Min Read
Image: AajTak

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणामों के बीच आज 4 मई को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 355 अंक की बढ़त के साथ 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, और यह 24,119 के स्तर पर समाप्त हुआ।

आज के व्यापार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के स्टॉक्स में सबसे अधिक खरीददारी हुई। जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया स्टॉक्स में सबसे अधिक बिकवाली देखी गई। अडाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के स्टॉक्स में 5% तक की बढ़त रही।

अदाणी पोर्ट्स की मौजूदा कीमत 1,747 रही, जिसमें 89.70 की वृद्धि के साथ 5.41% का उछाल देखा गया। आयशर मोटर्स का शेयर 7,330 पर पहुंचा, जो 221.00 की बढ़त के साथ 3.11% ऊपर रहा। दूसरी ओर, जियो फाइनेंशियल का मौजूदा प्राइस 254 रहा, जिसमें 7.33 की बढ़ोतरी के साथ 2.98% का इजाफा दर्ज हुआ। वहीं, निफ्टी के प्रमुख लूज़र्स में कुछ कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। कोटक बैंक का शेयर 371 पर रहा, जिसमें 12.20 की कमी के साथ 3.18% का गिरावट आई। भारती एयरटेल 1,828 पर पहुंचा, जिसमें 58.80 की कमी के साथ 3.12% का नुकसान दर्ज किया गया। डॉ. रेड्डीज का शेयर 1,288 पर बंद हुआ, जो 34.50 की कमी के साथ 2.61% नीचे रहा।

गुरुवार को 583 अंक गिरा था भारतीय शेयर बाजार

बीते हफ्ते गुरुवार, 30 अप्रैल को सेंसेक्स में 583 अंक (0.75%) की कमी आई। यह 76,913 के स्तर पर समाप्त हुआ। निफ्टी में भी 180 अंकों (0.74%) की कमी रही, जो 23,998 के स्तर पर समाप्त हुआ था। कारोबार में आईटी में सबसे अधिक खरीदारी हुई, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में अधिक बिक्री हुई।

Share This Article
Leave a Comment