पीएम मोदी शाम 6:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे, बंगाल और असम में बीजेपी को जबकि पुडुचेरी में एनडीए को रुझानों में बड़ी बढ़त 

The News Canvas
0 Min Read
Image: The Economic Times

5 राज्यों की 823 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतगणना चल रही है। रुझानों में केरल और तमिलनाडु को छोड़कर बाकी राज्यों में भाजपा को अधिकांश सीटें मिल रही हैं। इस पल बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा नजर आ रही है। समर्थकों का मानना है कि अब बीजेपी की जीत तय है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा नेता कीया घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बारे में कहा कि लोगों ने भाजपा को पसंद किया है। भाजपा TMC को समाप्त कर रही है।

असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनने वाली है। प्रारंभिक रुझानों में ही भाजपा ट्रिपल  डिजिट की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। आगामी 5 साल असम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। पश्चिम बंगाल में भी लोगों ने टीएमसी के खिलाफ मत डाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 6.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं रुझानों के अनुसार, बीजेपी तीन राज्यों में पहले स्थान पर है।

Share This Article
Leave a Comment