अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक – “आंगनबाड़ी का खाना जानवर भी नहीं खाते!” | Diya Kumari | Daily Dose | The News Canvas | राजस्थान की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उदयपुर की समीक्षा बैठक में भाजपा विधायक प्रताप गमेती ने अपनी ही सरकार को आईना दिखा दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सामने विधायक ने बेबाकी से कहा कि आंगनबाड़ियों का पोषाहार इतना घटिया है कि उसे जानवर भी नहीं खाते। एक तरफ डिप्टी सीएम नाथद्वारा में विकास की सौगातें दे रही हैं, तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के इस खुलासे ने विपक्ष को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया है। अशोक गहलोत और टीकाराम जूली ने सीधे ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता पर सवाल उठाए हैं। देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट।
