एक तरफ दुनिया बदल रही है, Global Power Equations बदल रही हैं, और इसी बीच भारत और इटली के रिश्ते अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

‘Melody’ टॉफी या कोई Strategy?
Rome में जब प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni मिले तो सिर्फ कूटनीति नहीं हुई बल्कि दुनिया ने एक नई Strategic Partnership की झलक देखी। Melody टॉफी का एक छोटा सा पैकेट, सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हुआ लेकिन इसके पीछे कुछ छिपा हुआ भी था जो दिखाई नहीं दिया। वो क्या था जानते हैं आप Trade… AI… Defense… Energy… और Global Power Politics का बड़ा खेल और दिलचस्प बात ये भी है कि
इटली का भारत की राजनीति से रिश्ता नया नहीं है क्योंकि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की जड़ें भी इटली से जुड़ी रही हैं। तो क्या भारत और इटली अब सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि भविष्य के Global Partners बन चुके हैं?
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
आज बात करेंगे भारत और इटली के रिश्तों की जो अब सिर्फ Diplomacy तक सीमित नहीं रहे बल्कि AI, Trade, Energy, Defense और Global Strategy तक पहुंच चुके हैं। हाल के वर्षों में भारत और इटली के रिश्तों में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली है। अब ये संबंध सिर्फ औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देश खुद को 21वीं सदी की नई Global Partnership के रूप में देख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हुई जिसमें Meloni ने मोदी द्वारा दिए गए “Melody” टॉफी पैकेट के लिए धन्यवाद कहा। सोशल मीडिया पर लोग इसे “Melody Diplomacy” कहने लगे। लेकिन सवाल ये है क्या ये सिर्फ दोस्ती है? या इसके पीछे कोई बड़ा Strategic Vision भी छिपा है?
भारत और इटली अब अपने रिश्तों को Trade और Manufacturing के जरिए नई ऊंचाई देना चाहते हैं। दोनों देशों का लक्ष्य है कि 2029 तक bilateral trade को 20 Billion Euro तक पहुंचाया जाए।
Focus किन सेक्टर्स पर होगा ?
- Defense
- Aerospace
- Clean Energy
- Automotive
- Pharmaceuticals
- AI
- Quantum Computing
- Digital Infrastructure
इटली की Design और Manufacturing Excellence और भारत की तेज Economic Growth व Startup Power मिलकर एक नई Global Supply Chain तैयार करने की कोशिश कर रही हैं। आज भारत में 100 से ज्यादा Unicorns और 2 लाख से ज्यादा Startups मौजूद हैं और यही Innovation Ecosystem अब इटली को भी आकर्षित कर रहा है। भारत और इटली दोनों मानते हैं कि आने वाला दौर AI और Advanced Technology का होगा। दोनों देश Responsible और Human-Centric AI पर साथ काम कर रहे हैं। भारत का सात्विक Vision और इटली का “Algor-Ethics” मॉडल Technology को इंसानों के हित में इस्तेमाल करने पर जोर देता है। यानि AI इंसानों की जगह लेने के लिए नहीं बल्कि समाज को मजबूत करने के लिए होना चाहिए।
यही वजह है कि Digital Public Infrastructure, Cyber Security और AI Governance जैसे मुद्दों पर भारत और इटली लगातार करीब आ रहे हैं। भारत और इटली अब Defense और Security Partnership को भी मजबूत करना चाहते हैं। समुद्री सुरक्षा, Cyber Crime, Terrorism, Drug Trafficking, और Strategic Technologies जैसे क्षेत्रों में दोनों देश सहयोग बढ़ा रहे हैं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि Indo-Pacific और Mediterranean क्षेत्रों को जोड़ने में भारत और इटली भविष्य में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। India-Middle East-Europe Economic Corridor यानी IMEC भी इसी Vision का हिस्सा माना जा रहा है। भारत और इटली के रिश्तों की चर्चा हो और सोनिया गांधी का जिक्र ना आए ऐसा होना मुश्किल है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मूल रूप से इटली से हैं। दशकों से भारतीय राजनीति में उनका प्रभाव रहा है और यही वजह है कि भारत-इटली संबंध हमेशा भारतीय राजनीति में चर्चा का विषय बने रहे। अब दिलचस्प बात ये है कि आज मोदी सरकार के दौर में भी भारत और इटली के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। यानि राजनीति बदलती रही लेकिन भारत और इटली का Connection लगातार मजबूत होता गया।
“Melody” टॉफी का एक छोटा सा पैकेट शायद सोशल मीडिया के लिए सिर्फ Viral Content हो लेकिन उसके पीछे छिपा संदेश कहीं ज्यादा बड़ा है। भारत और इटली अब सिर्फ Diplomatic Partners नहीं बल्कि भविष्य की Global Politics, AI, Trade और Strategic Connectivity के अहम खिलाड़ी बनते दिखाई दे रहे हैं। और आने वाले वर्षों में ये Partnership दुनिया की नई Geopolitical कहानी भी लिख सकती है।
Read more: “India को Lecture मत दीजिए!” नॉर्वे में भारतीय राजनयिक का पत्रकार Helle Lyng को 2 टूक जवाब
