Jobner Chemists एसोसिएशन ने 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद का दिया समर्थन

The News Canvas
1 Min Read

ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट पर रोक की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

जोबनेर:_ ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और राजस्थान केमिस्ट एलाइंस के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल स्टोर बंद के समर्थन में जोबनेर केमिस्ट एसोसिएशन ने भी सहमति जताई है।

New Project 2026 05 19T105929.012
Jobner Chemists एसोसिएशन ने 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद का दिया समर्थन 3

इस संबंध में जोबनेर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा नायब तहसीलदार सोहन जी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट पर प्रतिबंध, कोविड सीएसआर 220(E) वापस लेने और नकली दवाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष नागा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केमिस्टों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 20 मई को ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में रोहित, दीपक, दानाराम, विमल, किशन, आशीष, दामोदर, अमित, प्रवीण, नवल, ओमप्रकाश, राजेंद्र, अजय, शंकर, मुकेश, रणजीत, श्रवण, कानाराम, कमल, भगवानसहाय, जावेद, मृदुल, जीवन, ओमेंद्र सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट उपस्थित रहे।

Read More: Rajasthan अब सिर्फ शादियों का नहीं, बड़े इवेंट्स का भी केंद्र

Share This Article
Leave a Comment