CM योगी: 2.5 करोड़ की गाड़ी में 45 रुपये के गमलों की ‘चोरी’

The News Canvas
2 Min Read
Image: Moneycontrol

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और चोरी करने वालों पर कटाक्ष किया। लखनऊ नगर निगम की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में CM योगी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उन लोगों पर कटाक्ष किया जो लोग सड़क पर गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे लगे फूलों के गमलों तक को चुरा ले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि “ये चोरी करने वाले लोग कोई आम लोग नहीं होते बल्कि 2.5 करोड़ की गाड़ी में घूमने वाले होते हैं। 45 रुपये के गमले को चुरा ले जाते हैं जो नगर निगम के द्वारा शहर को सुंदर बनाने की एक पहल है। इस करतूत को सीसीटीवी कैमरे कैद भी करते हैं।

“हम लोग गमले में पौधा लगाते हैं और कोई बड़ी सी गाड़ी में आता है और उनमें से जो उसे सुंदर लगता है उस पौधे को ले जाता है। इस पौधे की कीमत उनकी गाड़ी में जलने वाले पेट्रोल से भी बहुत कम होगी। इससे यह चोरी के एक नए तरीके को दिखाता है।” उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे हर जगह लगे हुए हैं और मॉनिटर भी किए जाते हैं।

CM
Image: Moneycontrol

CM ने कहा कि ये गमले खुद से खरीद के भी आप लगा सकते हैं इससे आप शर्मिंदगी से भी बच जाएंगे और शहर भी सुंदर लगेगा।

इतना ही नहीं CM ने यह भी कहा कि इन चोरी करने वाले लोगों की तस्वीरें भी हमारे पास हैं, और मैंने पहले सोचा कि क्यों ना उनकी तस्वीरें दिखाई जाए, क्योंकि हमारा पैसा लगता है इन पौधों को लगाने में।

आदित्यनाथ ने राज्य में बिजली की कमी का भी जिक्र किया और कहा कि यह समस्या मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में बिजली की चरम मांग के दौरान कुछ बिजली उत्पादन इकाइयों द्वारा किए गए बंद के कारण उत्पन्न हुई है।

Read More: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Share This Article
Leave a Comment