Apple का सबसे बड़ा इवेंट आज: यूजर्स को मिल सकते हैं कई बड़े सरप्राइज

The News Canvas
4 Min Read
Image: Aaj Tak

एपल (Apple) सोमवार को अपने सालाना वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रहा है। इस बार का इवेंट पिछले वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा खास माना जा रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)।

कंपनी इस इवेंट में कई बड़े ऐलान कर सकती है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि Apple इस बार iPhone यूजर्स के लिए कई नए AI फीचर्स और बड़े बदलाव पेश कर सकती है।

अगर आप भी iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारतीय समयानुसार WWDC 2026 की शुरुआत आज रात 10:30 बजे से होगी।

इवेंट में नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स, AI इंटीग्रेशन और Apple इकोसिस्टम से जुड़े कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही यह भी सामने आ सकता है कि किन पुराने iPhone मॉडल्स को अब नए अपडेट्स नहीं मिलेंगे और किन डिवाइसेज़ का सफर यहीं खत्म होने वाला है।

क्या-क्या होगा लॉन्च?

इस इवेंट में Apple का मुख्य फोकस अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर रहने वाला है। कंपनी iPhone के लिए iOS 27 पेश करेगी, वहीं Apple Watch, iPad और MacBook यूजर्स के लिए भी नए ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किए जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPad के लिए iPadOS 27, MacBook के लिए macOS 27 और Apple Watch के लिए watchOS 27 पेश किए जा सकते हैं। इन सभी अपडेट्स में AI आधारित नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

क्या नया मिलेगा?

iOS 27 को लेकर कई डिटेल्स लीक्स और रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ चुकी हैं। इन खबरों के अनुसार इस बार Apple का सबसे बड़ा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को अपग्रेड करने पर रहने वाला है।

Siri होगी पहले से ज्यादा स्मार्ट

Apple की वॉयस असिस्टेंट Siri को इस बार ChatGPT जैसी एडवांस क्षमताएं मिल सकती हैं। माना जा रहा है कि Siri अब यूजर्स से ज्यादा नेचुरल और इंसानों जैसी बातचीत कर पाएगी, साथ ही पहले से ज्यादा स्मार्ट तरीके से सवालों के जवाब दे सकेगी।

कैमरा और फोटो एडिटिंग में AI का बड़ा रोल

iOS 27 में कैमरा ऐप को भी बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Siri-पावर्ड कैमरा मोड देखने को मिल सकता है। AI की मदद से यूजर्स फोन में ही फोटो का बैकग्राउंड बदल सकेंगे और प्रोफेशनल लेवल की एडिटिंग आसानी से कर पाएंगे।

स्मार्ट Writing Assistance फीचर

Apple मैसेज, मेल और नोट्स जैसे ऐप्स के लिए नए AI Writing Tools भी ला सकता है। ये फीचर्स यूजर्स को टेक्स्ट लिखने, सुधारने और बेहतर तरीके से ड्राफ्ट तैयार करने में मदद करेंगे।

सिस्टम ऐप्स को मिलेगा नया लुक

इसके अलावा कैमरा, Photos, Wallet और Shortcuts जैसे बेसिक सिस्टम ऐप्स को भी नया और ज्यादा स्मार्ट इंटरफेस मिल सकता है। कंपनी UI और यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा मॉडर्न और AI-फ्रेंडली बनाने पर काम कर रही है।

Edited by: Bhoomi Goyal

Share This Article
Leave a Comment