Bhuvneshwar Kumar ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुभव और सटीक लाइन-लेंथ आज भी टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा हथियार है। Royal Challengers Bengaluru के अनुभवी तेज गेंदबाज ने Mumbai Indians के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और इसी के साथ IPL 2026 की पर्पल कैप अपने नाम कर ली।

Bhuvneshwar Kumar अब इस सीजन में 21 विकेट लेकर विकेटों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि 2016 और 2017 में लगातार पर्पल कैप जीतने वाले भुवनेश्वर 36 साल की उम्र में भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
Bhuvneshwar Kumar: पर्पल कैप रेस में कौन-कौन?
Kagiso Rabada – 18 विकेट
Anshul Kamboj – 19 विकेट
Prince Yadav – 16 विकेट
Eshan Malinga – 16 विकेट
Rashid Khan – 15 विकेट
Jofra Archer – 15 विकेट
21 wickets, the 36 years old Bhuvneshwar Kumar with the purple cap. pic.twitter.com/8AzR4FUvvS
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 10, 2026
ऑरेंज कैप में क्लासन, कोहली टॉप-10 में अटके
दूसरी ओर Virat Kohli के लिए पिछली दो पारियां बेहद निराशाजनक रहीं। Lucknow Super Giants के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद वह मुंबई के खिलाफ भी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए।
कोहली अब भी 379 रन के साथ ऑरेंज कैप तालिका में 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

ऑरेंज कैप टॉप-5 बल्लेबाज
- Heinrich Klaasen – 494 रन
- Abhishek Sharma – 475 रन
- KL Rahul – 468 रन
- Shubman Gill – 462 रन
- Vaibhav Suryavanshi – 440 रन
इसके अलावा Sai Sudharsan, Sanju Samson, Ishan Kishan और Ryan Rickelton भी टॉप-10 में शामिल हैं।
Read More: IPL 2026: क्या वह 60 साल की उम्र तक IPL खेलेंगे? धोनी की टिप्पणी से फैंस में मचा हंगामा
