सुवेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेंगे। PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी पहुंच गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुवेंदु के अलावा 4 और विधायक भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं।
इससे पहले शुक्रवार को कोलकाता में हुई बैठक में सुवेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया। अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सुवेंदु बेहद आध्यात्मिक, घरवाले डरते थे बेटा संन्यासी न बन जाए 1970 में पूर्व मेदिनीपुर के कोंतली गांव में जन्मे सुवेंदु का बचपन से ही आस्था की ओर झुकाव है। हर शनिवार रामकृष्ण मिशन जाना उनका तय रूटीन था। वे बचपन में इतने धार्मिक थे कि घरवालों को डर लगने लगा था कहीं बेटा संन्यासी न बन जाए।
घर में जमा सिक्के भी चुपचाप मिशन में दान कर आते थे। परिवार को लगता था, कभी भी घर छोड़ सकते हैं। लेकिन सुवेंदु ने दूसरा फैसला लिया… संन्यास नहीं, राजनीति करेंगे और शादी भी नहीं करेंगे।
80 के दशक के अंत में कांथी के प्रभात कुमार कॉलेज से सुवेंदु की छात्र राजनीति शुरू हुई। धीरे-धीरे पूर्व मेदिनीपुर में अपनी अलग पहचान बना ली।
Suvendu Adhikari CM: निसिथ प्रमाणिक ने भी किया शपथ ग्रहण
माथाभंगा सीट से विधायक निसिथ प्रमाणिक ने भी शपथ ग्रहण किया. टीएमसी से राजनीति की शुरुआत करने वाले निसिथ 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे और कूचबिहार से सांसद रह चुके हैं. निसिथ केंद्रीय राज्यमंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं.
Suvendu Adhikari Oath: खुदीराम टुडू ने भी ली शपथ
रानीबांध सीट से पहली बार के विधायक खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. पेश से शिक्षक खुदीराम बंगाल बीजेपी का आदिवासी चेहरा हैं.
Bengal CM Oath Ceremony Live: अशोक कीर्तनिया का भी शपथ ग्रहण
बनगांव उत्तर से नवनिर्वाचित विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी शपथ ग्रहण किया. वो लगातार दो बार से विधायक हैं और मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय रहते आए हैं.
Bengal CM Swearing In: अग्निमित्रा पॉल ने भी ली मंत्री पद की शपथ
अग्निमित्रा पॉल ने भी दिग्गज बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया. फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक हैं. वो बंगाल में एक मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं.
Bengal CM Oath: दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ
शुभेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई जिसके बाद दिलीप घोष ने पीएम मोदी और सभी नेताओं का आशीर्वाद लिया.
Suvendu Adhikari Oath: सीएम योगी ने सीएम शुभेंदु को पहनाया गमछा
शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके हाथ मिलाया और सभी ने उन्हें बधाई दी. जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपना गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया.
खुदीराम टुडू, अशोक कीर्तनिया और निषिथ प्रमाणिक भी मंत्री बने
दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली
अग्निमित्रा पाल ने मंत्री पद की शपथ ली
सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

कौन हैं माखनलाल, जिनके मोदी ने पैर छुए
शपथ ग्रहण से पहले मंच पर PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।
1952 में माखनलाल सरकार को कश्मीर में उस आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जब वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ वहां भारतीय तिरंगा फहराने के लिए गए थे।
98 साल की उम्र में माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं।
Suvendu Adhikari Oath: PM मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने बंगाल बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया.
PM मोदी ने रवींद्र नाथ की तस्वीर पर फूल चढ़ाए
मोदी और सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंच पर मौजूद राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन नवीन, योगी आदित्यनाथ
पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी मंच पर पहुंचे
पीएम मोदी का परेड ग्राउंड के मंच तक रोड शो, सुवेंदु भी साथ
पीएम मोदी परेड ग्राउंड में एक रोड शो कर रहे हैं। विशेष रूप से बनाए गए रथ पर पीएम और सुवेंदु साथ में मंच की तरफ जा रहे हैं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी हैं। ग्राउंड में इस वक्त करीब 1 लाख लोग मौजूद हैं।
सुवेंदु अधिकारी परेड ग्राउंड पहुंचे, भगवा कुर्ता पहने नजर आए
गोवा CM प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र डिप्टी CM शिंदे परेड ग्राउंड पहुंचे
