दिल्ली की 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 9 लोगों की मौत

The News Canvas
3 Min Read
Image: Satya Hindi

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार तड़के सुबह 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 पुरूष, 5 महिलाएं और एक डे़ढ साल का बच्चा शामिल है। घायलों का इलाज गुरू तेग बहादुर अस्पताल में जारी है।

दमकल विभाग को यह जानकारी सुबह 3:47 पर मिली। 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे के वक्त करीब 15 लोग बिल्डिंग में मौजूद थे और उन्हें सही सलामत रेस्क्यू करा लिया गया लेकिन इसमें 2 लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने अलग-अलग फ्लोर से शवों को बरामद किया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार AC में आग लगने से इस हादसे का अनुमान है। लेकिन अभी तक कोई भी कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।

सभी शवों की पहचान अभी भी मुश्किल

दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और सीढियों से 3 शव बरामद किये हैं। आशंका जताई जा रही है कि लोगों ने जान बचाने के लिए छत पर भागने की कोशिश की थी। अभी तक सभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन कुछ की हो चुकी है। जिन शवों की पहचान हुई हैं उनमें अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटे निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) और ड़ेढ साल के पोते आकाश जैन के रूप में हुई हैं। तीसरे फ्लोर से मिले शव की पहचान नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैले जैन (48) और बेटे सम्यक जैन (25) के रूप में हुई हैं।

पहले फ्लोेर से शिखा जैन (45) की बॉडी मिली है और उनके पति नवीन जैन घायल रूप में मिले। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा के अनुसार शवों की हालत इतनी खराब हो चुकी हैं कि कौन महिला और पुरूष है यह बताना भी मुश्किल हो रहा है।

बिल्डिंग के पिछले हिस्से में सबसे ज्यादा शव

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4BHK फ्लैंट हैं। जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी और वहीं सबसे ज्यादा मौतें हुईं। इस घटना में 6 फ्लैट्स का सामान तक जल गया है।

Share This Article
Leave a Comment