तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

The News Canvas
2 Min Read
Image: Prokerala

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ Vijay ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच यह पहली आधिकारिक मुलाकात है।

vijay
Image: The News Mill

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, थिरु @actorvijay ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मीटिंग करीब 30 मिनट तक चली। अपनी यात्रा के दौरान, विजय ने दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस का भी दौरा किया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Vijay मिल सकते हैं अमित शाह से

खबरों की माने तो मुख्यमंत्री Vijay अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विजय गांधी 10 जनपथ पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खर्गे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उनके आवास के बाहर राहुल गांधी और विजय गांधी के पोस्टर लगे हुए थे।

कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल के विधायकों के समर्थन से 13 मई को विश्वास मत हासिल करने के बाद विजय की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली आधिकारिक यात्रा है।

Read more: Rajyavardhan Rathore: आपकी हर समस्या मेरी अपनी

Edited by:

Share This Article
Leave a Comment