बहरोड़: Deputy CM Diya Kumari ने शनिवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ अलवर सांसद खेल महोत्सव समर कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के ऊर्जावान, प्रतिभावान एवं उत्साही युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Deputy CM Diya ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास का सशक्त आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
Deputy CM Diya ने विशेष रूप से बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों में अपार प्रतिभा होती है, उन्हें केवल उचित अवसर और मंच प्रदान करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की भी बात कही।

Deputy CM Diya ने कहा कि अलवर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इसे और विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अलवर टाइगर मैराथन को टाइगर संरक्षण और पर्यटन से जोड़ने की पहल को भी सराहनीय बताया।
अपने पसंदीदा खेलों के बारे में पूछे गए सवाल पर Deputy CM Diya ने कहा कि बचपन से उन्हें बैडमिंटन, बास्केटबॉल और कबड्डी खेलना पसंद रहा है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे खेल भावना विकसित होगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
कार्यक्रम में आरपीएस ग्रुप के सीईओ श्री मनीष राव जी, विराट नगर विधायक श्री कुलदीप धनखड़ जी, बानसूर विधायक श्री देवी सिंह जी शेखावत, रामगढ़ विधायक श्री सुखवंत सिंह जी, जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह जी, पूर्व विधायक श्री जय राम जाटव जी, अलवर दक्षिण जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी, अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष श्री महासिंह जी चौधरी, एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहित यादव जी, डेयरी चेयरमैन श्री नितिन सांगवान जी, वी-शक्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रज्ञा यादव जी, बालक-बालिकाएं, कोच तथा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
