ऐसे गुरु को सलाम, बच्चों का सपना सच कर दिया…

The News Canvas
3 Min Read

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने पढ़ाई में अव्वल आईं तीन छात्राओं खुशी मेघवाल, रंजना नायक और ज्योति का सपना पूरा किया. छात्राओं ने मजाक में हेलिकॉप्टर की सैर की इच्छा जताई थी. परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रिंसिपल ने अपने खर्च पर करीब एक लाख रुपये देकर जयपुर के पास चौमू में उन्हें 30 मिनट की हेलिकॉप्टर उड़ान कराई. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना है.

राजस्थान के एक सरकारी विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय केराप डीडवाना से जुड़ा अत्यंत गंभीर प्रश्न आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ।
जानकारी के अनुसार एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने निजी खर्च पर, बिना किसी आधिकारिक शैक्षणिक कार्यक्रम के, केवल तीन नाबालिग छात्राओं को हेलीकॉप्टर यात्रा करवाई।
इस यात्रा में कोई विभागीय आदेश या स्कूल का आधिकारिक कार्यक्रम शामिल नहीं था।
(1) क्या किसी सरकारी शिक्षक को निजी तौर पर नाबालिग छात्राओं को इस प्रकार की यात्रा पर ले जाने की अनुमति है?
(2) क्या इसके लिए अभिभावकों की लिखित सहमति और शिक्षा विभाग की अनुमति ली गई थी?
(3) क्या यह आचरण सरकारी सेवा की गरिमा और बाल सुरक्षा मानकों के अनुरूप है?
(4) क्या इस तरह की गतिविधि से भविष्य में बच्चों की सुरक्षा और स्कूल व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न नहीं लगते?
नाबालिग बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे मामलों में पारदर्शिता और स्पष्ट नियम बेहद आवश्यक हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि क्या इस कार्य में नियमों का उल्लंघन हुआ है?
यदि हुआ है तो जिम्मेदार व्यक्ति पर क्या कार्रवाई की जाएगी?
राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली बच्चियों की सुरक्षा, गरिमा और विश्वास सर्वोपरि है।
आशा है कि आप इस विषय को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे।

जब शिक्षक चाह लें तो बच्चों के सपने सच हो जाते हैं…

राजस्थान के डीडवाना में प्रिंसिपल Rajendra Dhaka ने टॉपर बच्चियों को हेलीकॉप्टर से आसमान की सैर करवाई और पूरा खर्च अपनी जेब से उठाया।

ऐसे गुरु को सलाम। 🙏🚁 बच्चों का सपना सच कर दिया ….

हमारी बेटियों का बड़ा सपना दिखाया है सर आप ने आप की काबिलियत तारीफ है

सरकारी स्कूल की बेटियों को बड़ा सपना दिखाने के लिए डीडवाना-कुचामन के केराप गांव में राजकीय विद्यालय के एक प्रिंसिपल ने अपने निजी खर्च से फ्री हेलीकॉप्टर राइड करवा दी

—ऐसे शिक्षक सच में देश का भविष्य बनाते हैं। 🚁👏

Read More: Swachhata Sankalp: अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत

Share This Article
Leave a Comment