जयपुर। Shani Amavasya के पावन अवसर पर राजधानी जयपुर में सेवा, धर्म और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। जेएलएन मार्ग स्थित बांगड़ अस्पताल गेट पर शनिवार शाम आयोजित कार्यक्रम में आमजन को भोजन प्रसादी वितरित की गई, वहीं पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 101 परिंडे तथा तुलसी, नीम, आंवला सहित 101 पौधों का वितरण किया गया।

Shani Amavasya: कार्यक्रम का आयोजन चित्रगुप्त नवयुवक समिति, चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान, नायकी माता यात्रा व विकास समिति तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं और आमजन ने भाग लिया।

Shani Amavasya: भोजन प्रसादी वितरण में उमड़ी भीड़
नर सेवा नारायण सेवा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों और राहगीरों को पुड़ी, सब्जी, कचौरी, मावे की चक्की, छाछ, शीतल पेय और केले वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि शनि अमावस्या के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हुए यह आयोजन किया गया।
Shani Amavasya: कार्यक्रम स्थल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही और सेवा कार्य देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
101 पौधे और 101 परिंडों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वैद्य आशीष के आह्वान पर आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी के नाम से 101 पौधे और 101 परिंडे वितरित किए गए।
Shani Amavasya: आयोजकों ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच पक्षियों के लिए परिंडे लगाना और पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। लोगों से अपने घरों और मोहल्लों में एक पौधा लगाने तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील भी की गई।
संत-महात्माओं का मिला आशीर्वाद
Shani Amavasya: आयोजन में संत-महात्माओं और समाज के विभिन्न पदाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में युगल किशोर नेहवारिया, ललित सक्सेना, जगदीश प्रकाश माथुर, विजेन्द्र माथुर, चन्द्र प्रकाश नाग, संजीव माथुर, साकेत माथुर, सुनील माथुर, महेश प्रकाश माथुर, विष्णु नारायण खोजा, मोहित भटनागर, डॉ. किरण नारायण माथुर, ई. शरणं नारायण माथुर, अशोक भिवानी, संजय भटनागर, दिलीप माथुर, विनोद माथुर, रितेश माथुर, एडवोकेट आशिमा माथुर सहित अनेक समाजबंधुओं का सहयोग रहा।
समाजसेवा के साथ जनजागरूकता का संदेश
Shani Amavasya: आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक आयोजनों को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखते हुए समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
Read More: Jaipur में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
