उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा

The News Canvas
4 Min Read
Image: TNC

उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन डेस्टिनेशन बनाने के लिए अधिकारियों को संकल्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि समयबद्धता के साथ सभी पर्यटन परियोजनाओं को पूरा किया जाए, ताकि राजस्थान पर्यटन विश्व पर्यटन का सिरमौर बन सके।

उपमुख्यमंत्री Diya Kumari की अध्यक्षता तथा राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पर्यटन सचिव शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, पवन जैन, संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को पर्यटन भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की ओर से चल रही प्रमुख परियोजनाओं यथा पुष्कर कॉरिडोर, महाराणा प्रताप सर्किट, वॉर म्यूज़ियम झुन्झुनूं , आमेर मास्टर प्लान, आदि सहित मीडिया प्लान की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने तथा तय समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

Diya Kumari ने पर्यटन विभाग के मीडिया बायिंग पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू और विदेशी दोनों ही स्थान पर रोड शो द्वारा राजस्थान पर्यटन के प्रमोशन पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन प्रोत्साहन गतिविधियों के आयोजन और सहभागिता पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान पर्यटन की गहन ब्रांडिंग और मार्केटिंग किए जाने की आवश्यकता जताई और नये ज़माने की गतिविधियों और सोशल मीडिया का उपयोग किये जाने पर भी जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, “इनोवेशन और समयबद्ध क्रियान्वयन से राजस्थान पर्यटन वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नई ऊंचाइयां छुए इस हेतु संकल्पित हो कर, कार्य किये जाने पर जोर दिया।

Diya Kumari
Image: Khaskhabar

Diya Kumari: मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा

  • बैठक में एस्ट्रो टूरिज्म पर विमर्श हुआ, जिसमें एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान का स्वच्छ आकाश और न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टारगेजिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं।
  • जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर को Stargazing Hub बनाने, जहां टेलीस्कोप से तारे और मिल्की वे देख सके।
  • पश्चिमी राजस्थान के इलाकों को डार्क स्काई रिज़र्व घोषित किये जाने पर चर्चा की गई।
  • माउंट आबू में ऑब्जरवेटरी टूरिज्म शुरू किये जाने पर चर्चा की गई।
  • इसी प्रकार कार्ययोजना बनाकर “Visit Rajasthan in Summers” कैम्पेन पर चर्चा हुई।
  • दुबई की तर्ज़ पर पश्चिमी राजस्थान जैसे जैसलमेर के डेजर्ट एडवेंचर टूरिज्म चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई के समान राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर को वर्ल्ड-क्लास डेजर्ट एडवेंचर हब बने इस हेतु कार्य योजना बनाई जाए।
  • उप मुख्यमंत्री ने ए आई आधारित टूरिज्म ऐप बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने एस्ट्रो टूरिज्म की सम्भावना पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने मेड़ता स्थित मीरा बाई मंदिर में विकास कार्य पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

Diya Kumari
Image: TNC

Diya Kumari ने उदयपुर में वेडिंग प्रोमोशन इवेंट करवाने और घूमर फेस्टिवल करने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने 18 नवम्बर 2027 को जयपुर की स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को वर्ष पर्यंत उत्सव मनाये जाने पर चर्चा की तथा इस हेतु रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

Diya Kumari ने शेखावाटी हवेलियों और जयपुर वॉल सिटी पर फ्रेस्को पेंटिंग कर सौंदर्यकरण किये जाने पर चर्चा की और निर्देश दिए।

बैठक में राजसमंद, माउंट आबू, उदयपुर, जवाई, कुंभलगढ़ को “पिक योर समर एस्कपे “थीम पर भी चर्चा की गई।

Read More: आसलपुर-जोबनेर में Diya Kumari का स्वागत, रेलवे फाटक 243 समस्या पर सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Leave a Comment