आसलपुर-जोबनेर में Diya Kumari का स्वागत, रेलवे फाटक 243 समस्या पर सौंपा ज्ञापन

The News Canvas
2 Min Read

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आज जयपुर से अजमेर जाते समय आसलपुर-जोबनेर रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अमरपुरा अरावली एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, यात्री महासंघ एवं ग्रामीण विकास समिति के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।

New Project 2026 05 17T115214.574
आसलपुर-जोबनेर में Diya Kumari का स्वागत, रेलवे फाटक 243 समस्या पर सौंपा ज्ञापन 3

आसलपुर-जोबनेर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटक संख्या 243 पर ओवरब्रिज (रेलवे फ्लाईओवर) निर्माण को लेकर भी उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि फाटक संख्या 243 पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे आमजन, विद्यार्थियों, किसानों एवं व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है।


यात्री महासंघ एवं ग्रामीण विकास समिति ने मांग रखी कि आसलपुर-जोबनेर क्षेत्र की बढ़ती आबादी, शिक्षा नगरी के रूप में बढ़ती पहचान और लगातार बढ़ते रेल व सड़क यातायात को देखते हुए फाटक संख्या 243 पर शीघ्र रेलवे ओवरब्रिज/पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके।


इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि आसलपुर-जोबनेर रेलवे स्टेशन लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव मिलने के बाद अब क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें रेलवे ओवरब्रिज निर्माण पर टिकी हुई हैं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इस महत्वपूर्ण जनसमस्या के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करेंगी।


उपमुख्यमंत्री ने भी क्षेत्रवासियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक विषय पहुंचाने एवं आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read More: कांग्रेस में खुली बगावत? Wayanad में Rahul Gandhi के खिलाफ गुमनाम पोस्टर

Share This Article
Leave a Comment