भारतीय ग्राहकों के लिए फिनलैंड की मशहूर Fazer chocolates

The News Canvas
2 Min Read
Photo - Udaipur Kiran

नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने फिनलैंड की प्रमुख फूड कंपनी फेज़र के साथ एक समझौते की घोषणा की है। जिसके तहत भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम Fazer chocolates और कन्फेक्शनरी जैसे फूड प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। दोनों कंपनियां भारत में दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी के तहत फेज़र के रेसिपी और गुणवत्ता मानकों के अनुसार चॉकलेट का उत्पादन, मार्केटिंग और वितरण करेंगी। यह समझौता फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब्ब की भारत यात्रा के दौरान किया गया।

Fazer chocolates
भारतीय ग्राहकों के लिए फिनलैंड की मशहूर Fazer chocolates 4

रिलायंस–Fazer chocolates की नई साझेदारी

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि यह साझेदारी दुनिया की बेहतरीन Fazer chocolates भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि फेज़र के वैश्विक ब्रांड और निर्माण विशेषज्ञता को रिलायंस के मजबूत वितरण नेटवर्क और भारतीय बाजार की समझ के साथ जोड़कर ग्राहकों को विश्वस्तरीय उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

Fazer chocolates
भारतीय ग्राहकों के लिए फिनलैंड की मशहूर Fazer chocolates 5

भारत में प्रीमियम Fazer chocolates लॉन्च

इस साझेदारी के तहत फेज़र के प्रीमियम Fazer chocolates ब्रांड्स को रिलायंस के देशभर में फैले करीब 30 लाख रिटेल आउटलेट्स के नेटवर्क के जरिए बाजार में उतारा जाएगा।

गौरतलब है कि 2022 में स्थापित RCPL ने चॉकलेट और कन्फेक्शनरी बाजार में तेजी से विस्तार किया है। कंपनी ने भारत के पारंपरिक ब्रांड रावलगांव, टॉफीमैन और पान-पसंद को दोबारा बाजार में उतारा है, साथ ही लोटस चॉकलेट को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। दूसरी तरफ फेज़र के प्रोडक्ट 40 से अधिक देशों में उपलब्ध हैं।

Read More: US-Israel-Iran War : ‘युद्ध अब शुरू होता है…’

Share This Article
Leave a Comment