FMD Vaccination बगरू से शुरू हुआ अभियान, 2.32 करोड़ पशुओं को लगाया जाएगा टीका

Umang Mathur - Beauro Head (TNC)
2 Min Read

जयपुर। प्रदेश में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाव के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को बगरू स्थित रामदेव गौशाला से की गई। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने अभियान का शुभारंभ करते हुए इसे पशुधन सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया।

FMD
FMD Vaccination बगरू से शुरू हुआ अभियान, 2.32 करोड़ पशुओं को लगाया जाएगा टीका 5

मंत्री ने बताया कि FMD Vaccination अभियान के तहत राज्यभर में करीब 2 करोड़ 32 लाख गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों की आय का प्रमुख आधार है, इसलिए संक्रामक रोगों से इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि FMD Vaccination अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि वर्ष 2030 तक प्रदेश को FMD मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। साथ ही पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर करवाएं।

FMD
FMD Vaccination बगरू से शुरू हुआ अभियान, 2.32 करोड़ पशुओं को लगाया जाएगा टीका 6

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और गौशालाओं के अनुदान में भी बढ़ोतरी की गई है।

FMD Vaccination कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि FMD एक अत्यधिक संक्रामक रोग है, जो पशुओं की उत्पादकता को प्रभावित करता है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाता है। इसे रोकने के लिए नियमित टीकाकरण जरूरी है।

FMD
FMD Vaccination बगरू से शुरू हुआ अभियान, 2.32 करोड़ पशुओं को लगाया जाएगा टीका 7

FMD Vaccination अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगी और विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

इस मौके पर मंत्री ने गौवंश की पूजा कर चारा खिलाया और टीकाकरण दल को सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Read More: Diya Kumari ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की बैठक ली

Share This Article
Leave a Comment