जयपुर, 17 मई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं सत्य साईं Heart हॉस्पिटल, अहमदाबाद और राजकोट द्वारा महावीर कॉमर्स कॉलेज में आयोजित विशाल निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का उद्घाटन किया।
बागडे ने इस दौरान कहा कि सात्विक आहार और नियमित शारीरिक व्यायाम के साथ समय समय पर चिकित्सा जांचों से Heart रोगों से बहुत हद तक बचा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रति वर्ष एक से दो करोड़ लोग ह्रदय रोग से पीड़ित होते हैं। उन्होंने इस रोग से बचाव के लिए जागरूकता का प्रसार किए जाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि Heart अटैक क्यों और कैसे होता है, इसके कारणों में गहराई से बताने और जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि Heart और सांस कभी रुकते नहीं। रुकने से आयु समाप्त हो जाती है। इसलिए इनके स्वस्थ रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास होने चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि सत्य साईं बाबा द्वारा गरीबों के लिए चिकित्सा के साथ शिक्षा के लिए किए प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को कैसे लाभ मिले इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी शिवानंद महाराज की आयु एक सौ छब्बीस वर्ष थी।

व्यक्ति की आयु बढ़ सकती है, बशर्ते आयुर्वेद के साथ शरीर की आंतरिक स्थिति की निगरानी रखी जाए। उन्हानें कहा कि सभी को अपने शरीर के आंतरिक तंत्र को ध्यान में रखने की जरूरत है।इसी से सदा सदा के लिए स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने खानपान का ध्यान रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक व्यायाम के लिए लोगों को अधिकाधिक जागरूक किया जाए।
इससे पहले राज्यपाल ने निशुल्क Heart ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को टोकन पत्र वितरित किए। राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने इससे पहले स्वास्थ्य सेवाओं में साईं हार्ट हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना की।
Read More: Iran Conflict: ₹18,500 करोड़ का कारोबार संकट में, इस भारतीय सेक्टर को भारी नुकसान
