Bhilwara में Drug-Free India के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में कठोर कार्रवाई

MK Saini
2 Min Read

Bhilwara / कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की भयावह समस्या से बचाने तथा नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में (सीबीएन) Bhilwara के अधिकारियों ने 10.03.2026 को गाँव- कंगनी, गंगापुर, तहसील- सहारा, जिला- भीलवाड़ा में गैर-कानूनी तरीके से उगाए गए 391 अफीम के पौधे जब्त किए।

Bhilwara

उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) श्री नरेश बुन्देल ने बताया की एक विशेष सूचना मिली की किसी ने गाँव- कंगनी, गंगापुर, तहसील- सहारा, जिला- Bhilwara में गेहूं के खेतों की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से अफीम के पौधे उगाए थे, (सीबीएन) Bhilwara के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई । कड़ी निगरानी के बाद, टीम ने जगह की पहचान की और गेहूं के खेतों की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से उगाए गए अफीम के पौधे पाए । कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत 391 गैर-कानूनी अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

Bhilwara

उन्होने बताया की यदि किसी के पास नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर संर्पक कर सकता है या ई मेल dnc-kota@cbn.nic.in पर जानकारी साझा कर सकता है। जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा

Read More: Hawa Mahal सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर सवाल, सड़क से लेकर सदन तक बवाल…

Share This Article
Leave a Comment