Donald Trump ने ईरान पर संभावित शांति समझौते के बारे में “फ़ेक न्यूज़” फैलाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी आरोप लगाया कि ईरानी सेना ने के पास भारतीय जहाज़ों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया।
Trump ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि ईरान डील की शर्तों के बारे में चल रही खबरें गलत हैं और वे “लिखित रूप में तय की गई” बातों से मेल नहीं खातीं। उन्होंने समझौते पर ईरान के बयानों को “बेईमानी भरा” बताया और तेहरान पर गलत नीयत से काम करने का आरोप लगाया।
Trump ने यह भी आरोप लगाया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से बाहर निकल रहे भारतीय जहाजों को ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया। उन्होंने इसे “पूरी तरह से अस्वीकार्य” बताया और चेतावनी दी कि ऐसी हरकतें तुरंत बंद होनी चाहिए। यह बात तब सामने आई जब अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के पास भारतीय क्रू वाले तीन जहाजों पर बमबारी करने की बात मानी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
Trump ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ईरान ने ‘फेक न्यूज़’ को जो शर्तें बताई हैं, उनका उन शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है जिन पर लिखित रूप में सहमति बनी थी।” उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने जो कुछ भी कहा है – जिसमें डील को लेकर उनका कमज़ोर और दयनीय बयान भी शामिल है – उसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इनके साथ काम करना बहुत ही बेईमानी भरा अनुभव है। इनके साथ ईमानदारी से कोई डील नहीं हो सकती। कमाल है! साथ ही, कल रात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़र रहे भारतीय जहाज़ों पर उनके ड्रोन हमले की कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया; यह हरकत बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए।”
और पढें: Air India हादसे को एक साल, AAIB बोला- सबूतों की जांच अभी जारी
Edited by: Bhoomi Goyal
