उत्तर प्रदेश के एक और शहर का नाम बदला। सीएम Yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कुशीनगर जिले में स्थित फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “हमने फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ रखने का प्रस्ताव रखा है।”
फाजिलनगर, कुशीनगर का एक छोटा सा एक गांव हैं जो बौद्ध धर्म और जैन धर्म के लोगो के लिए काफी खास माना जाता है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों का कहना है कि जब गौतम बुद्ध बिहार से कुशीनगर की तरफ यात्रा कर रहे थे तो रास्ते में वो अपने एक शिष्य चेतीग्राम के यहां एक रात रुके थे। बुद्ध ने उसके बाद कुशीनगर के लिए प्रस्थान किया। इसके दौरान वह महापरिनिर्वाण में चले गए।
वहीं जैन धर्म के लोगों का मानना है कि भगवान महावीर ने अपना आखिरी संदेश फाजिलनगर में ही दिया था।
Yogi सरकार ने 2017 में सत्ता में आने के बाद से कई मुस्लिम शहरों और गांवों के नाम बदलकर हिंदू और देवी-देवताओं से जुड़े नामों को रखा है।
कुछ महीनों पहले ही Yogi सरकार ने लखीमपुर खेरी जिले के मुस्ताफाबाद गांव का नाम बदलकर कबीरधाम रखने का फैसला किया था और इससे कुछ समय पहले फैजबाद का नाम अयोध्या रखा।
अयोध्या के संतों ने इस्लामी नामों वाले इलाकों के नाम बदलने की मांग भी की है। संतों ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के पास कई ऐसे इलाके हैं जिनके इस्लामी नाम हैं, जैसे कि क़ज़ियाना, उर्दू बाज़ार, कनीगंज।
अयोध्या के एक संत ने कहा कि “अयोध्या मंदिरों का गांव है इसलिए यहां कि हर गली का नाम भी हिंदू सनातन के नाम पर होना चाहिए, भगवान राम के गांव में मुसलमानों का कोई स्थान नहीं है।”
