Employees Federation: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राना ने महासंघ की प्रदेश मुख्यालय समिति के निर्णय अनुसार सत्र 2026-27 में विद्यालयों के ग्रीष्मावकाशों में 10 दिवस की कटौती और संस्थाप्रधान के अधिकृत अवकाश में 01 दिवस की कटौती तथा अन्य समस्याओ को लेकर राज्य भर में आन्दोलनरत शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम द्वारा पिछले 2 माह से विभिन्न सांकेतिक ध्यानाकर्षण धरना, प्रदर्शन, रैलियों के माध्यम से संगठन प्रतिनधियों से वार्ता आयोजित कर समाधान की उठायी जा रहीं
Employees Federation: माँग पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी के हठधर्मिता पूर्ण व्यवहार से लाखों शिक्षकों में तेजी से आक्रोश फ़ैल रहा है अतः मुख्यमंत्री स्तर पर हस्तक्षेप करने की माँग करते हुये, चेतावनी दी है कि यदि शिक्षामंत्री जी का ऐसा ही अलोकतांत्रिक रवैया रहा तो महासंघ की प्रदेश मुख्यालय समिति के निर्णय अनुसार महासंघ को हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों के द्वारा शिक्षा मंत्री जी का घेराव और पड़ाव डालने जैसी कार्यवाहियों के लिए वाध्य होना पड़ेगाl
Employees Federation: महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह, मुख्य महामंत्री नवीन शर्मा एवं महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने आरोप लगाते हुये बताया कि पहले से ही शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों के वार्षिक अनुपात में कम अवकाश मिल रहे थे, वहीँ गैरशैक्षणिक कार्यो का भी अतिरिक्त बोझ है अतः शिक्षक नेताओं से वार्ता कर समाधान निकालने की वजाय, उनकी उपेक्षा कर सरकार के विरुद्ध बड़े आंदोलन को जानबूझ कर जन्म देने का प्रयास किया जा रहा है,
Employees Federation: जिसके लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और शिक्षा मंत्री की हठ धर्मिता जिम्मेवार हैl सादर प्रकाशनार्थ, मान्यवर संपादक महोदय, मुकेश मीना, मीडिया प्रभारी, महासंघ एकीकृत
Read More: Asalpur-जोबनेर रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
