Rajyavardhan Rathore: बसेड़ी कृषि मंडी, विद्यालय कक्ष निर्माण और गौशाला सहायता पर ग्रामीणों ने राज्यवर्धन राठौड़ का जताया आभार
Rajyavardhan Rathore: जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अध्यक्षता में जनसंवाद किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निवास पर आयोजित जनसंवाद में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को बेहद गौर से सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद में आए नागरिकों से कहा कि आप लोग बेझिझक अपनी परेशानियां लेकर सीधे आएं, उन्होंने कहा कि आपकी हर तकलीफ मेरी अपनी है, इन्हें तुरंत प्रभाव से दूर किया जाएगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, उनका पूरा ध्यान गांवों के विकास पर केंद्रित है।

Rajyavardhan Rathore: उनकी मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व तथा गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नबीन जी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी और प्रदेश अध्यक्ष माननीय मदन राठौड़ जी के निर्देशन में देश के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सजगता से कार्य कर रही है।

Rajyavardhan Rathore: ग्रामीणों ने बसेड़ी में बनने वाली कृषि मंडी की घोषणा पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि कृषि मंडी बनने से किसानों का बड़ा फायदा होगा, साथ ही उन्होंने राजकीय विद्यालय में कक्षाओं के निर्माण तथा गौशाला के लिए विधायक कोष से स्वीकृत सहायता पर भी कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया।
Rajyavardhan Rathore: ग्राम रथ यात्रा और ग्रामीण रात्रि चौपाल कार्यक्रमों में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की ओर से विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता से विधायक कोटे से की गई घोषणाओं पर भी शुक्रिया व्यक्त किया। जनसंवाद में नागरिकों से बातचीत के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए अधिकारियों को हाथोंहाथ निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्धता से किया जाएगा।
Read More: Employees Federation ने दी शिक्षा मंत्री के घेराव की चेतावनी मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
