राजस्थान की Deputy CM Diya Kumari ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के मुरलीपुरा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।
Deputy CM ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है, जबकि स्वच्छता एक स्वस्थ और जागरूक समाज की पहचान है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, जिला मंत्री भवानी शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मोहनलाल कुमावत, विजेंद्र शर्मा, अमित घोड़ेला, पवन शर्मा, निहालचंद साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, महेंद्र ओला, सुनीता राठौड़, प्रभु शर्मा, श्रवण बोहरा तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
